68500 शिक्षक भर्ती पर बड़ा अपडेट! पंकज चौधरी से मिले अभ्यर्थी, OBC आरक्षण विसंगति दूर करने का मिला आश्वासन

68500 शिक्षक भर्ती पर बड़ा अपडेट! पंकज चौधरी से मिले अभ्यर्थी, OBC आरक्षण विसंगति दूर करने का मिला आश्वासन

68500 Shikshak Bharti: उत्तर प्रदेश में 68500 सहायक अध्यापक भर्ती से जुड़ी आरक्षण विसंगति दूर करने और राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का अनुपालन कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आवास का घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। करीब 40 मिनट तक चले आंदोलन के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों से मुलाकात की और उनका ज्ञापन स्वीकार किया। अभ्यर्थियों के मुताबिक, पंकज चौधरी ने उनकी समस्या को गंभीरता से सुनते हुए आयोग के आदेश का पालन कराने और किसी भी पात्र अभ्यर्थी के साथ अन्याय नहीं होने देने का आश्वासन दिया। इस मुलाकात के बाद लंबे समय से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों की उम्मीदें एक बार फिर बढ़ गई हैं।

खबर अपडेट की जा रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *