6 साल के आदित्य का आंदोलन खत्म:पेरेंट्स को जेल ले जाने से नाराज, कहा – जैसे मांझी ने पहाड़ का घमंड तोड़ा, वैसे ही मैं सरकार का घमंड तोड़ूंगा

6 साल के आदित्य का आंदोलन खत्म:पेरेंट्स को जेल ले जाने से नाराज, कहा – जैसे मांझी ने पहाड़ का घमंड तोड़ा, वैसे ही मैं सरकार का घमंड तोड़ूंगा

पटना में BPSC TRE-4 उम्मीदवारों के प्रदर्शन के दौरान 6 साल के बच्चे का वीडियो पहले ही दिन से खूब वायरल हुआ। इस बच्चे का नाम आदित्य कुमार है। वह पहली कक्षा का छात्र है। आदित्य का आरोप है कि 25 अगस्त को प्रदर्शन के दौरान उसे और उसके माता-पिता को जब पुलिस ले गई तो थाने में पुलिस ने उनकी पिटाई की। आदित्य ने आरोप लगाया गया है कि BPSC आंदोलन के दौरान उसे करीब आठ घंटे तक अवैध तरीके से थाने में रखा गया। इस दौरान उसे अपने माता-पिता से मिलने नहीं दिया गया। दशरथ मांझी का उदाहरण देते हुए आदित्य ने कहा – जैसे मांझी ने पहाड़ का घमंड तोड़ा, वैसे ही मैं सरकार का घमंड तोड़ूंगा। धरने पर संविधान की किताब लेकर बैठा आदित्य कुमार गर्दनीबाग धरना स्थल पर हाथों में अंग्रेजी में लिखित भारतीय संविधान की किताब लेकर बैठा है। उसका कहना है कि वह संविधान पढ़ रहा है। संविधान के अनुसार वह अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहा है। पीएम से करना चाहता है पुलिस की शिकायत इस धरना स्थल पर आदित्य के पिता जितेंद्र कुमार और मां मुन्नी कुमारी भी मौजूद रहे। इसके अलावा शिवनंदन भारती जैसे कुछ वकीलों ने भी उसका सपोर्ट किया। उसकी मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उससे मुलाकात करने का समय दें ताकि वह पटना पुलिस की शिकायत कर सके। हालांकि इस बात को लेकर वह बिहार के डीजीपी से पहले ही शिकायत कर चुका है। पप्पू यादव ने खत्म करवाया धरना 31 अगस्त की देर रात को लोकसभा सांसद पप्पू यादव आदित्य से मिलने पहुंचें और आदित्य का धरना खत्म करवाया। उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी का संदेश लेकर आदित्य से मिलने पहुंचे है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी आदित्य से मिलने आएंगे। सांसद ने कहा कि आदित्य के परिवार के साथ गलत हुआ है। इस मामले में न्याय के लिए पटना हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का रुख किया जाएगा। अपनी बेबाक बातों से चर्चा में आया आदित्य बिहार छात्र आंदोलन में आदित्य ने माइक के सामने छात्रों के समर्थन में बात की थी। उसने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से युवाओं के लिए नौकरी देने की मांग उठाई। आदित्य ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के इस्तीफे की मांग भी की थी। पुलिस उसे सुरक्षा के लिए थाने ले गई आदित्य हाथ में तिरंगा लेकर बस की छत पर चढ़ गया और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग करते हुए पुलिस से सवाल किया – आप सुरक्षा करते हैं या मर्डर करते हैं? इसके बाद पुलिस उसे सुरक्षा के लिए थाने ले गई। पहले भी प्रदर्शन में पहुंच चुका है आदित्य आदित्य इससे पहले पेपर लीक और सिवान में AK-47 मामले को लेकर तेजस्वी यादव के लोकभवन मार्च में भी शामिल हुआ था। इसके अलावा गर्दनीबाग में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के बीच भी वह पहुंचा था। वहां उसने कहा था कि वह भी छात्र है और भविष्य में उसके साथ भी ऐसी समस्या हो सकती है। ———————————————————————————————— ये खबर भी पढ़ें पोस्ट ऑफिस में 25,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती:रेलवे में 1599 वैकेंसी; इस हफ्ते निकलीं 27 हजार से ज्यादा नौकरियां इस हफ्ते निकली हैं इंडिया पोस्ट ऑफिस और रेलवे सहित कई विभागों में 27,260 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 5 ग्राफिक्स के जरिए जानिए। पूरी खबर यहां पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *