56 जिंदा कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार:अवैध तस्करी का खुलासा, रहिका पुलिस और STF ने पकड़ा

56 जिंदा कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार:अवैध तस्करी का खुलासा, रहिका पुलिस और STF ने पकड़ा

मधुबनी जिले में अवैध कारतूस तस्करी का खुलासा हुआ है। रहिका थाना पुलिस और बिहार एसटीएफ की टीम ने 56 जिंदा कारतूस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान नरेंद्र भारती के रूप में हुई है। उसके पास से एक मोटरसाइकिल और मोटोरोला कंपनी का दो सिम वाला मोबाइल फोन भी मिला है। पुलिस ने सभी सामान जब्त कर लिया है। घेराबंदी कर नरेंद्र को पकड़ा पुलिस को गुरुवार रात सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बड़ी संख्या में कारतूस की डिलीवरी देने आने वाला है। इसके बाद रहिका थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने नाजिरपुर गांव के हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी कर नरेंद्र को पकड़ा। न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा आरोपी पूछताछ में नरेंद्र ने अवैध हथियारों और कारतूसों की खरीद-बिक्री में शामिल होने की बात कबूली है। उसने दो अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं, जो फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। मधुबनी जिले में अवैध कारतूस तस्करी का खुलासा हुआ है। रहिका थाना पुलिस और बिहार एसटीएफ की टीम ने 56 जिंदा कारतूस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान नरेंद्र भारती के रूप में हुई है। उसके पास से एक मोटरसाइकिल और मोटोरोला कंपनी का दो सिम वाला मोबाइल फोन भी मिला है। पुलिस ने सभी सामान जब्त कर लिया है। घेराबंदी कर नरेंद्र को पकड़ा पुलिस को गुरुवार रात सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बड़ी संख्या में कारतूस की डिलीवरी देने आने वाला है। इसके बाद रहिका थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने नाजिरपुर गांव के हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी कर नरेंद्र को पकड़ा। न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा आरोपी पूछताछ में नरेंद्र ने अवैध हथियारों और कारतूसों की खरीद-बिक्री में शामिल होने की बात कबूली है। उसने दो अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं, जो फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *