51 हजार पार्थिव शिवलिंग पूजन की पूर्णाहुति:श्रावण मास में एक माह चला अनुष्ठान, 8 वर्षों से जारी परंपरा

51 हजार पार्थिव शिवलिंग पूजन की पूर्णाहुति:श्रावण मास में एक माह चला अनुष्ठान, 8 वर्षों से जारी परंपरा

शाजापुर जिले के ग्राम दुधाना में श्रावण मास के दौरान एक माह तक चले 51 हजार पार्थिव शिवलिंग पूजन एवं रुद्राभिषेक अनुष्ठान का श्रावण पूर्णिमा पर समापन हो गया। यह अनुष्ठान विधि-विधान और धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। यह धार्मिक अनुष्ठान पिछले आठ वर्षों से लगातार ग्राम दुधाना में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान मिट्टी से 51 हजार पार्थिव शिवलिंग बनाए गए, जिनका विधि-विधान से पूजन और रुद्राभिषेक किया गया। श्रावण मास में पार्थिव शिवलिंग पूजन का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इस धार्मिक अनुष्ठान में ग्राम दुधाना के श्रद्धालुओं के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। पूरे श्रावण मास प्रतिदिन श्रद्धालुओं ने पार्थिव शिवलिंग का पूजन कर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। शांति और खुशहाली की कामना प्रतिदिन होने वाले पार्थिव शिवलिंग पूजन का आयोजन पं. नित्य प्रकाश शर्मा, पं. भव्य शर्मा और पं. आशु शर्मा द्वारा विधि-विधान से करवाया गया। श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर विशेष पूजन-अर्चन और हवन के साथ 51 हजार पार्थिव शिवलिंग पूजन अनुष्ठान की पूर्णाहुति की गई। इस दौरान ग्राम पंचायत दुधाना के सरपंच राकेश जायसवाल सहित सभी श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *