500 करोड़ में बनी ‘टॉक्सिक’ के फ्लॉप होने पर यश का पहला बयान, डबिंग सुपरवाइजर ने सुनाया फोन कॉल का किस्सा

500 करोड़ में बनी ‘टॉक्सिक’ के फ्लॉप होने पर यश का पहला बयान, डबिंग सुपरवाइजर ने सुनाया फोन कॉल का किस्सा

Yash React On Toxic Flop: पैन-इंडिया सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ अगस्त के महीने में भारी-भरकम बजट और जबरदस्त हाइप के बीच सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, रिलीज के बाद फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली। 500 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनी ये फिल्म थिएटर में दर्शकों के लिए तरस गई। अब इसके फ्लॉप होने पर यश ने क्या रिएक्शन दिया वो सामने आ गया है। जो खुद फिल्म के डबिंग सुपरवाइजर जयदेव मोहन ने बताया है। 

टॉक्सिक के फ्लॉप पर क्या बोले यश?

जयदेव मोहन ने प्रजावाणी के यूट्यूब चैनल संग खास बातचीत की। इंटरव्यू में जयदेव मोहन ने फिल्म टॉक्सिक के फ्लॉप होने पर बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म की असफलता के बाद उनकी यश से फोन पर दो बार बात हुई थी। यश वैसे तो हिम्मत वाले हैं लेकिन उनका दर्द में समझ सकता हूं।

जयदेव ने बात करते हुए कहा, “रिलीज के दिन नेगेटिव रिव्यू देखकर मैं काफी भावुक हो गया था। तभी मुझे यश सर का फोन आया। उन्होंने मुझसे कहा-  ‘ज्यादा चिंता मत करो। इसे दर्शकों पर छोड़ देते हैं। यह उनकी इच्छा है। अभी आगे बहुत काम करना बाकी है। वह बेहद शांत थे, लेकिन मैं उनके अंदर के दर्द को साफ महसूस कर सकता था।”

जयदेव ने आगे कहा कि किसी फिल्म को बनाने में सालों की मेहनत लगती है, लेकिन आखिर दर्शक ही ‘महाप्रभु’ हैं। अगर उन्हें फिल्म पसंद नहीं आई तो स्वीकार करना पड़ता है। आप यह बहाना नहीं बना सकते कि फिल्म अच्छी थी लेकिन दर्शकों को समझ नहीं आई। जयदेव ने यह भी दावा किया कि रिलीज के बाद से अब तक फिल्म के 3 लाख से अधिक पायरेसी लिंक हटाए जा चुके हैं।

500 करोड़ के बजट में बनी है टॉक्सिक

गीतु मोहनदास द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद सह-लेखन का श्रेय खुद यश को भी दिया गया था। KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले लगभग 500 करोड़ से अधिक के बजट में बनी इस फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों ने अहम भूमिका निभाई है।

Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, 26 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में 247.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जबकि दुनिया भर में इसका ग्रॉस कलेक्शन 338.50 करोड़ के आसपास ही सिमट गया। 500 करोड़ के बजट के मुकाबले यह कमाई काफी कम मानी जा रही है।

यश के पास है ‘डिफेंस मैकेनिज्म’

जयदेव से आगे जब पूछा गया कि क्या इंडस्ट्री में कुछ लोग यश के स्टारडम को कम करने की कोशिश कर रहे हैं? तो उन्होंने कहा कि यश के पास अपना एक मजबूत डिफेंस मैकेनिज्म तैयार है। उन्हें इतनी आसानी से पछाड़ा नहीं जा सकता और वह जल्द ही नए और धमाकेदार प्रोजेक्ट के साथ वापसी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *