50 ग्राम स्मैक के साथ युवक और नाबालिग गिरफ्तार:किशनगंज में स्कूटी से ले जा रहे थे खेप; डिलीवरी से पहले पुलिस ने पकड़ा

50 ग्राम स्मैक के साथ युवक और नाबालिग गिरफ्तार:किशनगंज में स्कूटी से ले जा रहे थे खेप; डिलीवरी से पहले पुलिस ने पकड़ा

किशनगंज में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 50 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एमजीएम रोड के समीप गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि स्कूटी पर सवार दो लोग मादक पदार्थ की खेप लेकर गुजरने वाले हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने एमजीएम रोड पर वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध स्कूटी को रोका गया और तलाशी लेने पर दोनों के पास से 50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। डिलीवरी से पहले ही पुलिस ने दोनों को दबोच लिया गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पश्चिम बंगाल के मालदा जिले का निवासी रवि साहनी और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि बरामद स्मैक की यह खेप बंगाल के मजलिसपुर क्षेत्र से लाई गई थी। इसे मालदा के पास किसी व्यक्ति तक पहुँचाया जाना था, लेकिन डिलीवरी से पहले ही पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस इस मामले को केवल एक गिरफ्तारी तक सीमित नहीं मान रही है। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर नशे के इस नेटवर्क से जुड़े मुख्य तस्करों, सप्लायरों और खरीदारों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। सदर थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि गिरफ्तार बालिग आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के निर्देश पर बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। किशनगंज में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 50 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एमजीएम रोड के समीप गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि स्कूटी पर सवार दो लोग मादक पदार्थ की खेप लेकर गुजरने वाले हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने एमजीएम रोड पर वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध स्कूटी को रोका गया और तलाशी लेने पर दोनों के पास से 50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। डिलीवरी से पहले ही पुलिस ने दोनों को दबोच लिया गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पश्चिम बंगाल के मालदा जिले का निवासी रवि साहनी और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि बरामद स्मैक की यह खेप बंगाल के मजलिसपुर क्षेत्र से लाई गई थी। इसे मालदा के पास किसी व्यक्ति तक पहुँचाया जाना था, लेकिन डिलीवरी से पहले ही पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस इस मामले को केवल एक गिरफ्तारी तक सीमित नहीं मान रही है। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर नशे के इस नेटवर्क से जुड़े मुख्य तस्करों, सप्लायरों और खरीदारों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। सदर थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि गिरफ्तार बालिग आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के निर्देश पर बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *