5 साल की बच्ची गहरे पानी में डूबी, मौत:मां के साथ नदी में नहाने गई; परिजनों ने पानी से बाहर निकाला

5 साल की बच्ची गहरे पानी में डूबी, मौत:मां के साथ नदी में नहाने गई; परिजनों ने पानी से बाहर निकाला

पन्ना के शाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नुनागर में अलोनी नदी में डूबने से 5 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना 27 अगस्त की शाम कूपना घाट पर हुई। बच्ची अपनी मां के साथ नदी में नहाने गई थी। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। मां कपड़े सुखाने लगी, बच्ची गहरे पानी में गई मृतक बच्ची की पहचान केवाइसी पारधी के रूप में हुई है। वह कूपना घाट निवासी जैकी श्रॉफ पारधी और रूबी पारधी की बेटी थी। रिश्तेदार रूसू पारधी ने बताया कि रूबी अपनी बेटी के साथ नदी किनारे नहा रही थीं। इसी दौरान वह कपड़े सुखाने लगीं और उनका ध्यान बच्ची से हट गया। इसी बीच केवाइसी गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। बच्ची को डूबता देख परिजन और ग्रामीण उसे बचाने के लिए पहुंचे। उन्होंने तत्काल बच्ची को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा घटना की सूचना मिलने पर शाहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए शाहनगर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। शुक्रवार को बीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार लोधी ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *