5 फोटो से समझें अशोक धाम मंदिर में भगदड़:लखीसराय में 7 लोगों की मौत, एक दर्जन घायल

5 फोटो से समझें अशोक धाम मंदिर में भगदड़:लखीसराय में 7 लोगों की मौत, एक दर्जन घायल

लखीसराय में सोमवार सुबह अशोक धाम मंदिर में भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई है। 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई है। उप-मंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) शिवम कुमार के मुताबिक, बिजली का पोल गिरने और लोगों के करंट की चपेट में आने से यह हादसा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची और लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान बैरिकेडिंग टूट गई और कई लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर गए। सही वजह जांच के बाद ही पता चलेगी। 5 तस्वीरों में देखिए हादसा…. घटना को लेकर SDPO शिवम कुमार ने बताया कि, ‘7 लोगों की मौत की खबर है। बिजली का एक खंभा गिर गया था और लोग बिजली की चपेट में आ गए, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हम पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही सही वजह बता पाएंगे।’ लखीसराय में सोमवार सुबह अशोक धाम मंदिर में भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई है। 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई है। उप-मंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) शिवम कुमार के मुताबिक, बिजली का पोल गिरने और लोगों के करंट की चपेट में आने से यह हादसा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची और लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान बैरिकेडिंग टूट गई और कई लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर गए। सही वजह जांच के बाद ही पता चलेगी। 5 तस्वीरों में देखिए हादसा…. घटना को लेकर SDPO शिवम कुमार ने बताया कि, ‘7 लोगों की मौत की खबर है। बिजली का एक खंभा गिर गया था और लोग बिजली की चपेट में आ गए, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हम पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही सही वजह बता पाएंगे।’  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *