श्रीगंगानगर जिले में आज (गुरुवार) को 11 पंचायत समितियों की 409 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। लॉटरी के बाद यह तस्वीर साफ हो जाएगी कि किस ग्राम पंचायत में सरपंच का पद SC, ST, OBC, सामान्य या महिला वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा। 409 ग्राम पंचायतें और 3619 वार्डों की लॉटरी जिले की 11 पंचायत समितियों में 409 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों में कुल 3619 वार्ड हैं। मतदान के लिए जिलेभर में 1300 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इन चुनावों में कुल 1145170 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। सबसे छोटी पंचायत समिति श्रीगंगानगर साउथ जिले में पंचायत समितियों के आकार में काफी अंतर है। रायसिंहनगर में सबसे ज्यादा 55 ग्राम पंचायतें और 445 वार्ड हैं। वहीं श्रीगंगानगर साउथ में सबसे कम 20 ग्राम पंचायतें और 196 वार्ड हैं। पंचायत समिति वार पूरा गणित ग्राम पंचायत और मतदाता आंकड़े

