40 टन अवैध कोयला लदा हाइवा जब्त, केस

40 टन अवैध कोयला लदा हाइवा जब्त, केस

भास्कर न्यूज | लातेहार उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर जिला खनन विभाग द्वारा अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में जिला खनन निरीक्षक पद्मलोचन ओहदार ने मनिका-हेरहंज रोड स्थित बिशुनबांध के समीप अवैध कोयला लदे एक हाईवा (जेएच 02बीटी 2176) को जब्त किया। जांच के दौरान चालक से कोयला परिवहन से संबंधित वैध कागजात की मांग की गई, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। वाहन में लगभग 40 टन कोयला लदा हुआ था। जब्त हाईवा को सुरक्षा की दृष्टि से मटलोंग पिकेट में रखा गया है। जिला खनन निरीक्षक पद्मलोचन ओहदार के द्वारा मनिका थाना में वाहन के मालिक और चालक के ऊपर प्राथमिकी दर्ज की है। जिला खनन पदाधिकारी नदीम शफी ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश और गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रात में ढुलाई होती है बालूमाथ के घुटाम क्षेत्र में इन दिनों बड़े पैमाने पर अवैध कोयले का कारोबार फल-फूल रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार यहां से लगातार कोयला पलामू समेत आसपास के अन्य जिलों में भेजा जा रहा है। हाल ही में अवैध कोयला लदे हाईवा वाहन की जब्ती के बाद यह साफ हो गया है कि जिले में यह अवैध धंधा संगठित तरीके से संचालित हो रहा है। जानकारों का कहना है कि नवादा और आसपास के इलाकों में रात के समय कोयले का उठाव और परिवहन तेज़ी से किया जा रहा है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *