4 वर्षीय बच्चे की कुएं में डूबने से मौत:जमुई में खेलते समय हुआ हादसा, खेत में काम कर रही थी मां

4 वर्षीय बच्चे की कुएं में डूबने से मौत:जमुई में खेलते समय हुआ हादसा, खेत में काम कर रही थी मां

जमुई जिले के खैरा प्रखंड के खड़ूई गांव में शनिवार सुबह एक कुएं में डूबने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी विनय यादव के पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है। यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई। अंकुश अपने घर के पास खेल रहा था, जबकि उसकी मां पास के खेत में काम कर रही थी। खेलते-खेलते वह घर से लगभग 50 मीटर दूर स्थित एक खुले कुएं के पास पहुंच गया और असावधानीवश उसमें गिर गया। कुछ समय बाद जब बच्चे की मां ने उसे आसपास नहीं देखा तो उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान पता चला कि बच्चा कुएं में गिर गया है। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को कुएं से बाहर निकाला गया और तुरंत खैरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घर से थोड़ी दूरी पर कुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। खैरा थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कुआं घर से थोड़ी दूरी पर खुला हुआ था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। इस घटना ने एक बार फिर खुले कुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जमुई जिले के खैरा प्रखंड के खड़ूई गांव में शनिवार सुबह एक कुएं में डूबने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी विनय यादव के पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है। यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई। अंकुश अपने घर के पास खेल रहा था, जबकि उसकी मां पास के खेत में काम कर रही थी। खेलते-खेलते वह घर से लगभग 50 मीटर दूर स्थित एक खुले कुएं के पास पहुंच गया और असावधानीवश उसमें गिर गया। कुछ समय बाद जब बच्चे की मां ने उसे आसपास नहीं देखा तो उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान पता चला कि बच्चा कुएं में गिर गया है। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को कुएं से बाहर निकाला गया और तुरंत खैरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घर से थोड़ी दूरी पर कुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। खैरा थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कुआं घर से थोड़ी दूरी पर खुला हुआ था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। इस घटना ने एक बार फिर खुले कुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *