सुपौल में आग से 4 दुकानें और घर जले:35 लाख से अधिक का नुकसान, दमकल ने पाया काबू

सुपौल में आग से 4 दुकानें और घर जले:35 लाख से अधिक का नुकसान, दमकल ने पाया काबू

सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 11 स्थित पिपरा बाजार में देर रात भीषण अगलगी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस अगलगी में चार दुकानें और एक आवासीय घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग में घर व दुकानों में रखा सारा सामान नष्ट हो गया, जिससे करीब 35 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही कई दुकानों में रखे गैस सिलेंडर फटने लगे। लगातार हो रहे सिलेंडर ब्लास्ट के कारण आग बुझाने के लिए कोई भी व्यक्ति पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। दमकल की गाड़ियां करीब डेढ़ घंटे की देरी से मौके पर पहुंचीं स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को दी। हालांकि, दमकल की गाड़ियां करीब डेढ़ घंटे की देरी से मौके पर पहुंचीं। इस दौरान स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की भयावहता के सामने वे बेबस नजर आए। बाद में दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। चार दुकानें और एक दोमंजिला आवासीय घर पूरी तरह जला जब तक आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया गया, तब तक चार दुकानें और एक दोमंजिला आवासीय घर पूरी तरह जल चुके थे। दुकानों में रखे कपड़े, किराना सामान, फर्नीचर, नकदी और घर में रखा घरेलू सामान सब कुछ नष्ट हो गया। पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची इधर, पिपरा अंचल अधिकारी उमा कुमारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। उन्होंने कहा कि क्षति का आकलन किया जा रहा है और रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ितों को नियमानुसार आपदा सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 11 स्थित पिपरा बाजार में देर रात भीषण अगलगी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस अगलगी में चार दुकानें और एक आवासीय घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग में घर व दुकानों में रखा सारा सामान नष्ट हो गया, जिससे करीब 35 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही कई दुकानों में रखे गैस सिलेंडर फटने लगे। लगातार हो रहे सिलेंडर ब्लास्ट के कारण आग बुझाने के लिए कोई भी व्यक्ति पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। दमकल की गाड़ियां करीब डेढ़ घंटे की देरी से मौके पर पहुंचीं स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को दी। हालांकि, दमकल की गाड़ियां करीब डेढ़ घंटे की देरी से मौके पर पहुंचीं। इस दौरान स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की भयावहता के सामने वे बेबस नजर आए। बाद में दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। चार दुकानें और एक दोमंजिला आवासीय घर पूरी तरह जला जब तक आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया गया, तब तक चार दुकानें और एक दोमंजिला आवासीय घर पूरी तरह जल चुके थे। दुकानों में रखे कपड़े, किराना सामान, फर्नीचर, नकदी और घर में रखा घरेलू सामान सब कुछ नष्ट हो गया। पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची इधर, पिपरा अंचल अधिकारी उमा कुमारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। उन्होंने कहा कि क्षति का आकलन किया जा रहा है और रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ितों को नियमानुसार आपदा सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *