औरंगाबाद में मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सनथुआ मोड़ के समीप टोटो और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान कर्मा रोड निवासी गोलू कुमार, अलीनगर निवासी मो. नौशाद और शहर निवासी मोहित कुमार के रूप में की गई है। घटना शुक्रवार शाम की है। जानकारी के अनुसार गोलू कुमार और मोहित कुमार टोटो पर सवार होकर जोगिया से औरंगाबाद की ओर आ रहे थे। वहीं मो. नौशाद अपने एक मित्र के साथ बाइक से औरंगाबाद से डिहरी ऑन सोन की तरफ जा रहे थे। हादसे में टोटो सवार और बाइक सवार छात्र शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ। डायल 112 की मदद से घायलों को ले जाया गया अस्पताल घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की डायल-112 पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सड़क से हटाकर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, चौथे घायल का इलाज किसी अन्य निजी स्थान पर कराए जाने की जानकारी मिली है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार होटल में जाने के लिए अचानक लेन चेंज कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे टोटो से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सड़क पर गिर गए और सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में नौशाद के साथ बाइक पर सवार उसका मित्र आंशिक रूप से घायल हुआ, जो प्राथमिक उपचार के लिए कहीं अन्यत्र चला गया।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से लेन बदलना प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। औरंगाबाद में मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सनथुआ मोड़ के समीप टोटो और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान कर्मा रोड निवासी गोलू कुमार, अलीनगर निवासी मो. नौशाद और शहर निवासी मोहित कुमार के रूप में की गई है। घटना शुक्रवार शाम की है। जानकारी के अनुसार गोलू कुमार और मोहित कुमार टोटो पर सवार होकर जोगिया से औरंगाबाद की ओर आ रहे थे। वहीं मो. नौशाद अपने एक मित्र के साथ बाइक से औरंगाबाद से डिहरी ऑन सोन की तरफ जा रहे थे। हादसे में टोटो सवार और बाइक सवार छात्र शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ। डायल 112 की मदद से घायलों को ले जाया गया अस्पताल घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की डायल-112 पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सड़क से हटाकर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, चौथे घायल का इलाज किसी अन्य निजी स्थान पर कराए जाने की जानकारी मिली है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार होटल में जाने के लिए अचानक लेन चेंज कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे टोटो से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सड़क पर गिर गए और सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में नौशाद के साथ बाइक पर सवार उसका मित्र आंशिक रूप से घायल हुआ, जो प्राथमिक उपचार के लिए कहीं अन्यत्र चला गया।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से लेन बदलना प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


