गर्लफ्रेंड से बात करने पर 4 गोलियां मारीं:कमर-छाती-अंडकोष में फंसी बुलेट; बक्सर में दोस्त मरा समझकर झाड़ियों में फेंका, डॉक्टर बोले-खतरे से बाहर

गर्लफ्रेंड से बात करने पर 4 गोलियां मारीं:कमर-छाती-अंडकोष में फंसी बुलेट; बक्सर में दोस्त मरा समझकर झाड़ियों में फेंका, डॉक्टर बोले-खतरे से बाहर

बक्सर के 20 वर्षीय युवक आर्यन यादव को उत्तर प्रदेश के नरहीं थाना क्षेत्र के सोहांव गांव में गोली मार दी गई। उसे चार गोलियां लगी हैं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घायल आर्यन को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चारों गोलियां शरीर के अंदर फंसी हुई थीं
डॉक्टरों के अनुसार, आर्यन के शरीर में चार गोलियां लगी हैं एक जांघ में, एक सीने में, एक अंडकोष के पास और एक पेट व पीठ के बीच। चारों गोलियां शरीर के अंदर फंसी हुई थीं, जिससे उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी। हालांकि, पुलिस के मुताबिक अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल आर्यन यादव ने अपने बयान में बताया कि वह पहले आरोपियों के साथ रहता था, लेकिन बाद में उनसे दूरी बना ली थी। घटना वाले दिन आरोपियों ने उसे भरौली गोलंबर तक छोड़ने को कहा, फिर सोहांव चलने को कहा। रास्ते में उन्होंने बीयर खरीदी और पी। मरा समझकर घास में फेंक दिया
जब वे लौट रहे थे, तभी पीछे से पहले बबलू यादव ने गोली चलाई, और फिर बम यादव ने भी फायरिंग की। आरोपियों ने उसे मरा समझकर घास में फेंक दिया और उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। आर्यन के अनुसार, इस हमले की मुख्य वजह प्रेम प्रसंग है। उसने बताया कि बम यादव की गर्लफ्रेंड पहले उससे बात करती थी, लेकिन बाद में उसने उससे बात करना बंद कर दिया और आर्यन से बातचीत करने लगी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और यह घटना हुई। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर और सीओ राकेश कुमार सिंह सहित चितबड़ागांव पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा
वीरेंद्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष नरहीं ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान बम यादव और बबलू यादव के रूप में की है, जो बक्सर के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद सोहांव गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के बीच इस वारदात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जबकि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। बक्सर के 20 वर्षीय युवक आर्यन यादव को उत्तर प्रदेश के नरहीं थाना क्षेत्र के सोहांव गांव में गोली मार दी गई। उसे चार गोलियां लगी हैं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घायल आर्यन को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चारों गोलियां शरीर के अंदर फंसी हुई थीं
डॉक्टरों के अनुसार, आर्यन के शरीर में चार गोलियां लगी हैं एक जांघ में, एक सीने में, एक अंडकोष के पास और एक पेट व पीठ के बीच। चारों गोलियां शरीर के अंदर फंसी हुई थीं, जिससे उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी। हालांकि, पुलिस के मुताबिक अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल आर्यन यादव ने अपने बयान में बताया कि वह पहले आरोपियों के साथ रहता था, लेकिन बाद में उनसे दूरी बना ली थी। घटना वाले दिन आरोपियों ने उसे भरौली गोलंबर तक छोड़ने को कहा, फिर सोहांव चलने को कहा। रास्ते में उन्होंने बीयर खरीदी और पी। मरा समझकर घास में फेंक दिया
जब वे लौट रहे थे, तभी पीछे से पहले बबलू यादव ने गोली चलाई, और फिर बम यादव ने भी फायरिंग की। आरोपियों ने उसे मरा समझकर घास में फेंक दिया और उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। आर्यन के अनुसार, इस हमले की मुख्य वजह प्रेम प्रसंग है। उसने बताया कि बम यादव की गर्लफ्रेंड पहले उससे बात करती थी, लेकिन बाद में उसने उससे बात करना बंद कर दिया और आर्यन से बातचीत करने लगी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और यह घटना हुई। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर और सीओ राकेश कुमार सिंह सहित चितबड़ागांव पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा
वीरेंद्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष नरहीं ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान बम यादव और बबलू यादव के रूप में की है, जो बक्सर के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद सोहांव गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के बीच इस वारदात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जबकि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *