4 वाहनों की टक्कर में बाइक सवार की मौत:मोतिहारी में 5 लोग घायल, गुस्साए परिजनों ने ढाई घंटे NH-28 किया जाम

4 वाहनों की टक्कर में बाइक सवार की मौत:मोतिहारी में 5 लोग घायल, गुस्साए परिजनों ने ढाई घंटे NH-28 किया जाम

मोतिहारी में दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद एक बाइक और स्कॉर्पियो भी हादसे की चपेट में आ गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। इस घटना में पांच अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर है। घटना छतौनी थाना क्षेत्र में एनएच-28 पर चंडी माई स्थान के पास हुई। मृतक की पहचान बंजरिया थाना क्षेत्र के कटवा निवासी मेराजुल हक के बेटे आफताब आलम (25) के रूप में हुई है। परिजन ने ढाई घंटे तक NH किया जाम युवक की मौत से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर एनएच-28 को करीब ढाई घंटे तक जाम कर दिया। पुलिस और सदर एसडीओ अरुण कुमार ने परिजनों को समझाकर जाम खत्म कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम किया था, जिसे समझा-बुझाकर समाप्त कराया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मोतिहारी में दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद एक बाइक और स्कॉर्पियो भी हादसे की चपेट में आ गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। इस घटना में पांच अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर है। घटना छतौनी थाना क्षेत्र में एनएच-28 पर चंडी माई स्थान के पास हुई। मृतक की पहचान बंजरिया थाना क्षेत्र के कटवा निवासी मेराजुल हक के बेटे आफताब आलम (25) के रूप में हुई है। परिजन ने ढाई घंटे तक NH किया जाम युवक की मौत से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर एनएच-28 को करीब ढाई घंटे तक जाम कर दिया। पुलिस और सदर एसडीओ अरुण कुमार ने परिजनों को समझाकर जाम खत्म कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम किया था, जिसे समझा-बुझाकर समाप्त कराया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *