4 खेलों में 7 खिलाड़ी दिखाएंगे दम:जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से शुरू होगा एशियन गेम्स, झारखंड का दिखेगा दमदार प्रदर्शन

4 खेलों में 7 खिलाड़ी दिखाएंगे दम:जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से शुरू होगा एशियन गेम्स, झारखंड का दिखेगा दमदार प्रदर्शन

जापान में होने वाले एशियन गेम्स-26 में इस बार झारखंड के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा। राज्य के कुल सात खिलाड़ी विभिन्न खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनमें महिला हॉकी टीम की चार खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि तीरंदाजी, साइकिलिंग और क्रिकेट में भी झारखंड का प्रतिनिधित्व रहेगा। भारतीय महिला हॉकी टीम में सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग को जगह मिली है। वहीं, तीरंदाजी में अंकिता भकत, साइकिलिंग में सरिता कुमारी और क्रिकेट में ईशान किशन भारतीय टीम की ओर से मैदान में उतरेंगे। खेल निदेशक छवि रंजन ने कहा कि हॉकी, तीरंदाजी, साइकिलिंग और क्रिकेट जैसे अलग-अलग खेलों में झारखंड के खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। क्रिकेट: ईशान किशन भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल और झारखंड टीम से खेलने वाले ईशान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अलग पहचान बना चुके हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपनी कप्तानी में झारखंड को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताई। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की खिताबी जीत में टीम के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में 900 रेटिंग अंक का आंकड़ा पार कर चुके हैं। हॉकी: सलीमा टेटे झारखंड की सलीमा टेटे भारतीय महिला हॉकी टीम की सबसे प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने 2022 एशियन गेम्स में कांस्य पदक और 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता है। झारखंड की महिला हॉकी को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। हॉकी: निक्की प्रधान भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर निक्की प्रधान सफल हॉकी खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं। वह बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उनके नाम भी 2022 एशियन गेम्स का कांस्य और 2022 राष्ट्रमंडल खेलों का कांस्य पदक शामिल है। हॉकी: ब्यूटी डुंगडुंग युवा फॉरवर्ड ब्यूटी डुंगडुंग भारतीय महिला हॉकी टीम की उभरती हुई अहम खिलाड़ियों में शामिल हैं। तेज रफ्तार और आक्रामक खेल उनकी पहचान है। कम उम्र में राष्ट्रीय टीम में जगह बनाकर झारखंड की नई पीढ़ी की खिलाड़ियों के लिए उम्मीद जगाई है। हॉकी: दीपिका सोरेंग झारखंड की दीपिका सोरेंग भारतीय महिला हॉकी की नई पीढ़ी की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में शामिल हैं। राष्ट्रीय टीम में जगह बनाना और बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए चयन उनके करियर की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। तीरंदाजी: अंकिता भकत रिकर्व तीरंदाजी की भरोसेमंद खिलाड़ी अंकिता भकत 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उनके नाम विश्व कप में टीम स्पर्धा के तीन स्वर्ण, एक रजत और कई कांस्य पदक हैं। 2023 एशियन गेम्स में भी कांस्य पदक जीता था। साइकिलिंग: सरिता कुमारी झारखंड की सरिता कुमारी साइकिलिंग में भारत की उभरती हुई प्रतिभाओं में शामिल हैं। उन्होंने चीन के बीजिंग में आयोजित जूनियर वर्ल्ड ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में 500 मीटर टाइम ट्रायल को 36.625 सेकंड में पूरा कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। जापान में होने वाले एशियन गेम्स-26 में इस बार झारखंड के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा। राज्य के कुल सात खिलाड़ी विभिन्न खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनमें महिला हॉकी टीम की चार खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि तीरंदाजी, साइकिलिंग और क्रिकेट में भी झारखंड का प्रतिनिधित्व रहेगा। भारतीय महिला हॉकी टीम में सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग को जगह मिली है। वहीं, तीरंदाजी में अंकिता भकत, साइकिलिंग में सरिता कुमारी और क्रिकेट में ईशान किशन भारतीय टीम की ओर से मैदान में उतरेंगे। खेल निदेशक छवि रंजन ने कहा कि हॉकी, तीरंदाजी, साइकिलिंग और क्रिकेट जैसे अलग-अलग खेलों में झारखंड के खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। क्रिकेट: ईशान किशन भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल और झारखंड टीम से खेलने वाले ईशान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अलग पहचान बना चुके हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपनी कप्तानी में झारखंड को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताई। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की खिताबी जीत में टीम के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में 900 रेटिंग अंक का आंकड़ा पार कर चुके हैं। हॉकी: सलीमा टेटे झारखंड की सलीमा टेटे भारतीय महिला हॉकी टीम की सबसे प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने 2022 एशियन गेम्स में कांस्य पदक और 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता है। झारखंड की महिला हॉकी को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। हॉकी: निक्की प्रधान भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर निक्की प्रधान सफल हॉकी खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं। वह बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उनके नाम भी 2022 एशियन गेम्स का कांस्य और 2022 राष्ट्रमंडल खेलों का कांस्य पदक शामिल है। हॉकी: ब्यूटी डुंगडुंग युवा फॉरवर्ड ब्यूटी डुंगडुंग भारतीय महिला हॉकी टीम की उभरती हुई अहम खिलाड़ियों में शामिल हैं। तेज रफ्तार और आक्रामक खेल उनकी पहचान है। कम उम्र में राष्ट्रीय टीम में जगह बनाकर झारखंड की नई पीढ़ी की खिलाड़ियों के लिए उम्मीद जगाई है। हॉकी: दीपिका सोरेंग झारखंड की दीपिका सोरेंग भारतीय महिला हॉकी की नई पीढ़ी की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में शामिल हैं। राष्ट्रीय टीम में जगह बनाना और बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए चयन उनके करियर की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। तीरंदाजी: अंकिता भकत रिकर्व तीरंदाजी की भरोसेमंद खिलाड़ी अंकिता भकत 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उनके नाम विश्व कप में टीम स्पर्धा के तीन स्वर्ण, एक रजत और कई कांस्य पदक हैं। 2023 एशियन गेम्स में भी कांस्य पदक जीता था। साइकिलिंग: सरिता कुमारी झारखंड की सरिता कुमारी साइकिलिंग में भारत की उभरती हुई प्रतिभाओं में शामिल हैं। उन्होंने चीन के बीजिंग में आयोजित जूनियर वर्ल्ड ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में 500 मीटर टाइम ट्रायल को 36.625 सेकंड में पूरा कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *