बक्सर के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ब्रह्मपुर गांव के राजन शर्मा के घर छापेमारी कर करीब 32 किलो 720 ग्राम गांजा और 113 किलो 920 ग्राम विभिन्न मूल्य के सिक्के बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से सात मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं। हालांकि, गांजा तस्करी के ठिकाने से इतनी बड़ी मात्रा में सिक्के मिलने के बाद पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है। पुलिस ने भारी मात्रा में सिक्के बरामद किए अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन सिक्कों को किस उद्देश्य से जमा किया गया था और इनका इस्तेमाल कहां किया जाना था। पुलिस की इस कार्रवाई में सबसे चौंकाने वाली बात करीब 113 किलो सिक्कों की बरामदगी है। जब्त सिक्कों में एक, दो, पांच, दस और बीस रुपये के सिक्के शामिल हैं। इतनी बड़ी मात्रा में सिक्के एक ही स्थान से मिलने के बाद पुलिस इनके स्रोत और इस्तेमाल की पड़ताल कर रही है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के दौरान भी सिक्कों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आने की बात कही जा रही है। भारी मात्रा में गांजा पहुंचने की गुप्त सूचना इससे पहले भी ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में हेरोइन तस्करी के एक मामले में पुलिस ने भारी मात्रा में सिक्के बरामद किए थे। आज भी सिक्कों को प्लास्टिक की बाल्टियों में अलग-अलग रखकर छिपाया गया था। अब गांजा बरामदगी के मामले में भी इतनी बड़ी मात्रा में सिक्के मिलने से पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों मामलों के बीच कोई संबंध है या नहीं। डुमरांव अनुमंडल के डीएसपी समीर कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में गांजा पहुंचा है और उसे खपाने की तैयारी चल रही है। सूचना के आधार पर बक्सर एसपी के निर्देश पर तीन टीमों का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने राजन शर्मा के घर छापेमारी की, जहां से गांजा, सिक्के, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की गई। सिक्कों की बरामदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए इसमें कुल गिरफ्तार लोगो की संख्या सात है जिसमें ब्रह्मपुर निवासी राजन शर्मा, अंकित कुमार शर्मा, राजू शर्मा, राकेश कुमार राय, पिलोनिया जी का टोला,निवासी प्रकाश कुमार राय, आकाश कुमार राय, देकुली निवासी पंकज कुमार पांडेय,को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर इनके नेटवर्क को खंगाल रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपितों के स्थानीय, जिला स्तर और अंतरराज्यीय आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है। जांच का एक अहम पहलू सिक्कों की इतनी बड़ी मात्रा है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये सिक्के कहां से आए, इन्हें किस उद्देश्य से इकट्ठा किया गया और क्या इनका संबंध किसी अन्य अवैध गतिविधि से है। फिलहाल, गांजा तस्करी के मामले में सात लोगों की गिरफ्तारी और भारी मात्रा में सिक्कों की बरामदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही सिक्कों के स्रोत और उनके इस्तेमाल को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बक्सर के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ब्रह्मपुर गांव के राजन शर्मा के घर छापेमारी कर करीब 32 किलो 720 ग्राम गांजा और 113 किलो 920 ग्राम विभिन्न मूल्य के सिक्के बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से सात मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं। हालांकि, गांजा तस्करी के ठिकाने से इतनी बड़ी मात्रा में सिक्के मिलने के बाद पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है। पुलिस ने भारी मात्रा में सिक्के बरामद किए अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन सिक्कों को किस उद्देश्य से जमा किया गया था और इनका इस्तेमाल कहां किया जाना था। पुलिस की इस कार्रवाई में सबसे चौंकाने वाली बात करीब 113 किलो सिक्कों की बरामदगी है। जब्त सिक्कों में एक, दो, पांच, दस और बीस रुपये के सिक्के शामिल हैं। इतनी बड़ी मात्रा में सिक्के एक ही स्थान से मिलने के बाद पुलिस इनके स्रोत और इस्तेमाल की पड़ताल कर रही है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के दौरान भी सिक्कों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आने की बात कही जा रही है। भारी मात्रा में गांजा पहुंचने की गुप्त सूचना इससे पहले भी ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में हेरोइन तस्करी के एक मामले में पुलिस ने भारी मात्रा में सिक्के बरामद किए थे। आज भी सिक्कों को प्लास्टिक की बाल्टियों में अलग-अलग रखकर छिपाया गया था। अब गांजा बरामदगी के मामले में भी इतनी बड़ी मात्रा में सिक्के मिलने से पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों मामलों के बीच कोई संबंध है या नहीं। डुमरांव अनुमंडल के डीएसपी समीर कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में गांजा पहुंचा है और उसे खपाने की तैयारी चल रही है। सूचना के आधार पर बक्सर एसपी के निर्देश पर तीन टीमों का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने राजन शर्मा के घर छापेमारी की, जहां से गांजा, सिक्के, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की गई। सिक्कों की बरामदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए इसमें कुल गिरफ्तार लोगो की संख्या सात है जिसमें ब्रह्मपुर निवासी राजन शर्मा, अंकित कुमार शर्मा, राजू शर्मा, राकेश कुमार राय, पिलोनिया जी का टोला,निवासी प्रकाश कुमार राय, आकाश कुमार राय, देकुली निवासी पंकज कुमार पांडेय,को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर इनके नेटवर्क को खंगाल रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपितों के स्थानीय, जिला स्तर और अंतरराज्यीय आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है। जांच का एक अहम पहलू सिक्कों की इतनी बड़ी मात्रा है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये सिक्के कहां से आए, इन्हें किस उद्देश्य से इकट्ठा किया गया और क्या इनका संबंध किसी अन्य अवैध गतिविधि से है। फिलहाल, गांजा तस्करी के मामले में सात लोगों की गिरफ्तारी और भारी मात्रा में सिक्कों की बरामदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही सिक्कों के स्रोत और उनके इस्तेमाल को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

