3000 करोड़ के हवाला का पटना कनेक्शन:कार से मिले 30 लाख कैश, हिरासत में गुजरात के 3 कारोबारी; कोलकाता से बाय रोड पटना आए

3000 करोड़ के हवाला का पटना कनेक्शन:कार से मिले 30 लाख कैश, हिरासत में गुजरात के 3 कारोबारी; कोलकाता से बाय रोड पटना आए

पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार रात इनोवा क्रिस्टा गाड़ी से 30 लाख रुपए कैश बरामद किए गए हैं। मामला हवाला कारोबार से जुड़ रहा है। मौके से गाड़ी पर सवार गुजरात के तीन कारोबारियों को हिरासत में लिया गया है। जिनकी पहचान संजय कुमार, दिग्विजय ठाकुर और पटेल कारण कुमार सिंधा भाई के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान गाड़ी से बड़ी रकम बरामद हुई। पूछताछ में तीनों कारोबारी कैश को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस ने कैश और गाड़ी को जब्त कर लिया। तीनों से लगातार पूछताछ की जा रही है। सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला… गुजरात से 3 करोड़ लेकर कोलकाता, वहां से पहुंचे पटना पुलिस की पूछताछ में कारोबारियों ने बताया कि वे गुजरात से करीब 3 करोड़ रुपए कैश लेकर कोलकाता पहुंचे थे। वहां किसी व्यक्ति को रकम की डिलीवरी देने के बाद सड़क मार्ग से पटना आए। यहां 30 लाख रुपए पहुंचानी थी। तीनों की निशानदेही पर बलभद्र आरण्य अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 101 में भी तलाशी ली गई। पुलिस को आशंका है कि बरामद रकम का संबंध हवाला कारोबार से हो सकता है। 3000 करोड़ के नेटवर्क से जुड़ा मामला! पूछताछ में करीब 3000 करोड़ रुपए के नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और आयकर विभाग अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि यह बरामद रकम किसकी है और इसका डिलीवरी नेटवर्क कहां तक फैला है। जांच में जुटी इनकम टैक्स विभाग मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग को सूचना दी है। इनकम टैक्स की टीम भी अपने स्तर से जांच में जुट गई है। कारोबारियों की निशानदेही पर आगे भी छापेमारी की जा रही है। मामले के सामने आने के बाद पटना में अलग-अलग ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। एजेंसियां पैसे के मुख्य स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही हैं। पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार रात इनोवा क्रिस्टा गाड़ी से 30 लाख रुपए कैश बरामद किए गए हैं। मामला हवाला कारोबार से जुड़ रहा है। मौके से गाड़ी पर सवार गुजरात के तीन कारोबारियों को हिरासत में लिया गया है। जिनकी पहचान संजय कुमार, दिग्विजय ठाकुर और पटेल कारण कुमार सिंधा भाई के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान गाड़ी से बड़ी रकम बरामद हुई। पूछताछ में तीनों कारोबारी कैश को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस ने कैश और गाड़ी को जब्त कर लिया। तीनों से लगातार पूछताछ की जा रही है। सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला… गुजरात से 3 करोड़ लेकर कोलकाता, वहां से पहुंचे पटना पुलिस की पूछताछ में कारोबारियों ने बताया कि वे गुजरात से करीब 3 करोड़ रुपए कैश लेकर कोलकाता पहुंचे थे। वहां किसी व्यक्ति को रकम की डिलीवरी देने के बाद सड़क मार्ग से पटना आए। यहां 30 लाख रुपए पहुंचानी थी। तीनों की निशानदेही पर बलभद्र आरण्य अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 101 में भी तलाशी ली गई। पुलिस को आशंका है कि बरामद रकम का संबंध हवाला कारोबार से हो सकता है। 3000 करोड़ के नेटवर्क से जुड़ा मामला! पूछताछ में करीब 3000 करोड़ रुपए के नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और आयकर विभाग अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि यह बरामद रकम किसकी है और इसका डिलीवरी नेटवर्क कहां तक फैला है। जांच में जुटी इनकम टैक्स विभाग मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग को सूचना दी है। इनकम टैक्स की टीम भी अपने स्तर से जांच में जुट गई है। कारोबारियों की निशानदेही पर आगे भी छापेमारी की जा रही है। मामले के सामने आने के बाद पटना में अलग-अलग ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। एजेंसियां पैसे के मुख्य स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *