उमरिया में बुधवार को दशहरा पर्व हर्षोल्लास से मना। श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर मां दुर्गा को विदाई दी। नया बस स्टैंड, सार्वजनिक दशहरा समिति और बहरा धाम में रावण दहन हुआ। इसे देखने उमरिया सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मां दुर्गा की प्रतिमाओं के चल समारोह में भक्तों ने पुष्प वर्षा कर आस्था प्रकट की। कुछ जगहों पर मां काली की प्रतिमाएं भी विराजित थीं, जिनका विसर्जन विधि-विधान से हुआ। माता की विदाई के समय फूलों की वर्षा का मनमोहक दृश्य दिखा। लगभग 30 फीट के रावण का दहन जिला मुख्यालय में तीन अलग-अलग स्थानों पर रावण दहन हुआ। नया बस स्टैंड में लगभग 30 फीट ऊंचा रावण बनाया गया था। तीर लगते ही रावण धू-धू कर जलने लगा और करीब 20 मिनट तक जलता रहा। सार्वजनिक दशहरा समिति और बहरा धाम में भी रावण दहन हुआ। दशहरा पर्व और चल समारोह के लिए पुलिस बल तैनात था। पुलिस ने अलग-अलग पॉइंट बनाए थे, ताकि यातायात व्यवस्था बनी रहे और श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। जनसैलाब के बीच पर्व शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। तस्वीरे देखिए…

