मधुबनी जिले के तीन युवाओं ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। इनमें बेनीपट्टी प्रखंड के जरैल गांव के अभिषेक कुमार, फुलपरास प्रखंड के सिजौलिया गांव के शिवम नारायण झा और झंझारपुर की श्रेया झा शामिल हैं। अभिषेक कुमार ने इस परीक्षा में 231वां रैंक हासिल किया है। वे बेनीपट्टी प्रखंड के जरैल गांव निवासी अधिवक्ता भरोसी झा के पुत्र हैं। अभिषेक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बेनीपट्टी के श्री लीलाधर उच्च विद्यालय से प्राप्त की। उन्होंने महज 25 वर्ष की आयु में अपने पहले ही प्रयास में यह उपलब्धि हासिल की है।
शिवम नारायण झा ने 597वां रैंक प्राप्त किया
इसी क्रम में, फुलपरास प्रखंड के सिजौलिया गांव निवासी धर्म नारायण झा के ज्येष्ठ पुत्र शिवम नारायण झा ने 597वां रैंक प्राप्त किया है। उनकी सफलता को उनके माता-पिता की ईमानदारी और उनके स्वयं के कठिन परिश्रम का परिणाम बताया जा रहा है। झंझारपुर में प्रो. उग्रदेव झा “अमर” की नतनी श्रेया झा ने भी अपने पहले ही प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग, 2025 की परीक्षा में सफलता प्राप्त की। इसकी जानकारी प्रो. झा की बड़ी बेटी चेतना झा ने फोन पर दी। श्रेया ने अपनी दसवीं की परीक्षा कारमेल स्कूल धनबाद से और बारहवीं पटना से उत्तीर्ण की। दीपक एक्सिस बैंक में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत
इसके बाद उन्होंने गुरु नई दिल्ली से बीए एलएलबी की डिग्री हासिल की। श्रेया ने पहली मुख्य परीक्षा और पहले इंटरव्यू में ही इस प्रतिष्ठित परीक्षा में परचम लहराया। उनके पिता अभय कुमार दीपक एक्सिस बैंक नोएडा कार्यालय में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं, और उनकी माँ चेतना झा एक कुशल गृहिणी हैं। मधुबनी जिले के तीन युवाओं ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। इनमें बेनीपट्टी प्रखंड के जरैल गांव के अभिषेक कुमार, फुलपरास प्रखंड के सिजौलिया गांव के शिवम नारायण झा और झंझारपुर की श्रेया झा शामिल हैं। अभिषेक कुमार ने इस परीक्षा में 231वां रैंक हासिल किया है। वे बेनीपट्टी प्रखंड के जरैल गांव निवासी अधिवक्ता भरोसी झा के पुत्र हैं। अभिषेक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बेनीपट्टी के श्री लीलाधर उच्च विद्यालय से प्राप्त की। उन्होंने महज 25 वर्ष की आयु में अपने पहले ही प्रयास में यह उपलब्धि हासिल की है।
शिवम नारायण झा ने 597वां रैंक प्राप्त किया
इसी क्रम में, फुलपरास प्रखंड के सिजौलिया गांव निवासी धर्म नारायण झा के ज्येष्ठ पुत्र शिवम नारायण झा ने 597वां रैंक प्राप्त किया है। उनकी सफलता को उनके माता-पिता की ईमानदारी और उनके स्वयं के कठिन परिश्रम का परिणाम बताया जा रहा है। झंझारपुर में प्रो. उग्रदेव झा “अमर” की नतनी श्रेया झा ने भी अपने पहले ही प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग, 2025 की परीक्षा में सफलता प्राप्त की। इसकी जानकारी प्रो. झा की बड़ी बेटी चेतना झा ने फोन पर दी। श्रेया ने अपनी दसवीं की परीक्षा कारमेल स्कूल धनबाद से और बारहवीं पटना से उत्तीर्ण की। दीपक एक्सिस बैंक में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत
इसके बाद उन्होंने गुरु नई दिल्ली से बीए एलएलबी की डिग्री हासिल की। श्रेया ने पहली मुख्य परीक्षा और पहले इंटरव्यू में ही इस प्रतिष्ठित परीक्षा में परचम लहराया। उनके पिता अभय कुमार दीपक एक्सिस बैंक नोएडा कार्यालय में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं, और उनकी माँ चेतना झा एक कुशल गृहिणी हैं।