भोजपुर में 3 दोस्तों को पिकअप ने रौंदा, एक मौत:तीनों बाइक से बाजार जा रहे थे, हादसे में दो घायल; पटना में चल रहा इलाज

भोजपुर में 3 दोस्तों को पिकअप ने रौंदा, एक मौत:तीनों बाइक से बाजार जा रहे थे, हादसे में दो घायल; पटना में चल रहा इलाज

भोजपुर में मंगरवार को पिकअप ने बाइक सवार 3 दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वहीं, दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया। मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के कथराई गांव निवासी संतोष कुमार चौधरी (26) है। घायलों में चरपोखरी थाना क्षेत्र के कथराई गांव निवासी बेचन चौधरी का बेटा जीतू कुमार और संदेश थाना क्षेत्र के फुलाड़ी गांव निवासी एक अन्य युवक शामिल है। बताया जाता है कि वह तीनों बाइक से अपने गांव से चरपोखरी बाजार जा रहे थे। सियाडीह गांव के पास बेलगाम पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया। घटना आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर चरपोखरी थाना क्षेत्र के सियाडीह गांव के पास की है। घायलों की स्थिति गंभीर है दोस्त जीतू कुमार और एक अन्य को प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को पटना रेफर कर दिया गया। इसके बाद टाउन थाना पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। बताया जाता है कि मृतक अपने 3 भाई और 4 बहन में छठे स्थान पर था। उसके परिवार में पत्नी अनीता देवी, 4 बेटी आकांक्षा,अंजू , अंजली, श्रेष्ठी और 2 बेटे अविनाश-अंश है। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी अनीता देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में मंगरवार को पिकअप ने बाइक सवार 3 दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वहीं, दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया। मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के कथराई गांव निवासी संतोष कुमार चौधरी (26) है। घायलों में चरपोखरी थाना क्षेत्र के कथराई गांव निवासी बेचन चौधरी का बेटा जीतू कुमार और संदेश थाना क्षेत्र के फुलाड़ी गांव निवासी एक अन्य युवक शामिल है। बताया जाता है कि वह तीनों बाइक से अपने गांव से चरपोखरी बाजार जा रहे थे। सियाडीह गांव के पास बेलगाम पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया। घटना आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर चरपोखरी थाना क्षेत्र के सियाडीह गांव के पास की है। घायलों की स्थिति गंभीर है दोस्त जीतू कुमार और एक अन्य को प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को पटना रेफर कर दिया गया। इसके बाद टाउन थाना पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। बताया जाता है कि मृतक अपने 3 भाई और 4 बहन में छठे स्थान पर था। उसके परिवार में पत्नी अनीता देवी, 4 बेटी आकांक्षा,अंजू , अंजली, श्रेष्ठी और 2 बेटे अविनाश-अंश है। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी अनीता देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *