झील के गहरे पानी में एमपी के 3 बच्चे डूबे, भाई-बहन की मौत

झील के गहरे पानी में एमपी के 3 बच्चे डूबे, भाई-बहन की मौत

जामनगर. देवभूमि द्वारका जिले की खंभालिया तहसील के दत्राणा गांव में मध्य प्रदेश के मूल निवासी तीन बच्चे झील के पास खेलते समय पानी में गिरकर डूब गए। हादसे में भाई बहन विकेश (4) और वैशाली (7) की मौत हो गई। एक बच्ची को भी गंभीर हालत में बचाया गया और उसे जामनगर के एक अस्पताल में रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार, खंभालिया के पास दात्राणा गांव के बाहरी इलाके में रहने वाले मध्य प्रदेश के मूल निवासी मजदूर थानसिंह और उनका परिवार एक किसान देवशीभाई के खेत में मजदूरी करके अपना गुजारा कर रहे थे।
बुधवार को थानसिंह और पत्नी खेत में मजदूरी करने में व्यस्त थे, उस समय उनका पुत्र विकेश (4), पुत्री वैशाली (7) और बच्चों की चचेरी बहन खारीवाला झील के पास खेल रहे थे। इस दौरान खेलते-खेलते तीनों बच्चे अचानक झील के गहरे पानी में गिरकर डूब गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही वहां चीख-पुकार मच गई।
आसपास के लोग भी तुरंत मौके पर पहुंचे। झील में फंसे तीनों बच्चों को तलाशी के बाद बाहर निकाला गया। विकेश और वैशाली की घटनास्थल पर ही सांसें थम गईं। एक अन्य बच्ची को जामनगर के अस्पताल में रेफर किया गया। एक साथ दो बच्चों की मौत से मजदूर परिवार में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *