लखीसराय में 60 साल के बुजुर्ग ने 23 साल की युवती से शादी कर ली। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बुजुर्ग और युवती शादी की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों की शादी कराए जाने की प्रक्रिया दिखाई दे रही है। सरपंच का कहना है कि यह दोनों का निजी मामला है। दोनों ने अपनी इच्छा से शादी की है। हम दोनों को साथ रहने की शुभकामनाएं दे रहे हैं। सिलसिलेवार पढ़िए पूरी खबर… अभयपुर के पीरीबाजार थाना क्षेत्र के रामपुर (अभयपुर) निवासी 60 साल के पिंकू सिंह और लखीसराय जिले की करीब 23 वर्षीय वर्षा रानी की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद दोनों की शादी चर्चा में है। वर्षा रानी लखीसराय जिले के भिरहा हरिजन टोला, वार्ड संख्या-4 की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम झींगन महतो है। उनके चाचा सुभाष महतो और सुलो महतो हैं। सीएसडब्ल्यू सुप्रिया कुमारी के अनुसार, वर्षा की उम्र 23 वर्ष है। मुंगेर के कल्याणपुर में हुई थी पहली शादी वर्षा की पहली शादी मुंगेर जिले के कल्याणपुर में हुई थी। उनकी एक बच्ची भी है। वर्षा के अनुसार, पहली शादी उन्होंने अपनी पसंद से की थी। उनके मुताबिक, ससुराल में आग लगने की घटना में उनका शरीर बुरी तरह झुलस गया था। इसके बाद पति ने उन्हें अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। वर्षा का आरोप है कि उनकी मां के हस्तक्षेप के बाद उन्हें ससुराल से अलग होना पड़ा। पहली शादी के बाद की परिस्थितियों के बीच उन्होंने पिंकू सिंह से शादी करने का फैसला लिया। पिंकू की पत्नी करीब 10 साल पहले छोड़कर चली गई थी पिंकू सिंह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर हैं। वह खेती के साथ मजदूरी करते हैं। बताया गया कि करीब 10 वर्ष पहले उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थीं। इसके बाद वह अकेले रहकर खेती और मजदूरी करते हुए जीवन चला रहे थे। युवती ने कहा- अपनी इच्छा से की शादी वर्षा फिलहाल ग्रेजुएशन पार्ट-1 में पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पहली शादी के बाद पैदा हुई परिस्थितियों के बीच उन्होंने पिंकू सिंह से शादी करने का फैसला लिया। युवती के अनुसार, उसने अपनी इच्छा से पिंकू सिंह से शादी की है। दोनों की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला स्थानीय स्तर पर चर्चा में है। सीएसडब्ल्यू सुप्रिया कुमारी के अनुसार युवती की उम्र 23 वर्ष है। लखीसराय में 60 साल के बुजुर्ग ने 23 साल की युवती से शादी कर ली। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बुजुर्ग और युवती शादी की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों की शादी कराए जाने की प्रक्रिया दिखाई दे रही है। सरपंच का कहना है कि यह दोनों का निजी मामला है। दोनों ने अपनी इच्छा से शादी की है। हम दोनों को साथ रहने की शुभकामनाएं दे रहे हैं। सिलसिलेवार पढ़िए पूरी खबर… अभयपुर के पीरीबाजार थाना क्षेत्र के रामपुर (अभयपुर) निवासी 60 साल के पिंकू सिंह और लखीसराय जिले की करीब 23 वर्षीय वर्षा रानी की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद दोनों की शादी चर्चा में है। वर्षा रानी लखीसराय जिले के भिरहा हरिजन टोला, वार्ड संख्या-4 की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम झींगन महतो है। उनके चाचा सुभाष महतो और सुलो महतो हैं। सीएसडब्ल्यू सुप्रिया कुमारी के अनुसार, वर्षा की उम्र 23 वर्ष है। मुंगेर के कल्याणपुर में हुई थी पहली शादी वर्षा की पहली शादी मुंगेर जिले के कल्याणपुर में हुई थी। उनकी एक बच्ची भी है। वर्षा के अनुसार, पहली शादी उन्होंने अपनी पसंद से की थी। उनके मुताबिक, ससुराल में आग लगने की घटना में उनका शरीर बुरी तरह झुलस गया था। इसके बाद पति ने उन्हें अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। वर्षा का आरोप है कि उनकी मां के हस्तक्षेप के बाद उन्हें ससुराल से अलग होना पड़ा। पहली शादी के बाद की परिस्थितियों के बीच उन्होंने पिंकू सिंह से शादी करने का फैसला लिया। पिंकू की पत्नी करीब 10 साल पहले छोड़कर चली गई थी पिंकू सिंह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर हैं। वह खेती के साथ मजदूरी करते हैं। बताया गया कि करीब 10 वर्ष पहले उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थीं। इसके बाद वह अकेले रहकर खेती और मजदूरी करते हुए जीवन चला रहे थे। युवती ने कहा- अपनी इच्छा से की शादी वर्षा फिलहाल ग्रेजुएशन पार्ट-1 में पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पहली शादी के बाद पैदा हुई परिस्थितियों के बीच उन्होंने पिंकू सिंह से शादी करने का फैसला लिया। युवती के अनुसार, उसने अपनी इच्छा से पिंकू सिंह से शादी की है। दोनों की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला स्थानीय स्तर पर चर्चा में है। सीएसडब्ल्यू सुप्रिया कुमारी के अनुसार युवती की उम्र 23 वर्ष है।

