शेखपुरा के बरबीघा में उत्पाद पुलिस ने एक मकान से 215 केन विदेशी बीयर बरामद की है। इस मामले में मकान मालिक अनिल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद बीयर की कुल मात्रा 107 लीटर 500 मिलीलीटर बताई गई है। उत्पाद इंस्पेक्टर निशा कुमारी और उत्पाद थाना शेखपुरा के एएसआई दिनेश कुमार के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई। उत्पाद थाना अध्यक्ष सह उत्पाद निरीक्षक अमित आनंद ने बताया कि पुलिस को मकान में विदेशी शराब की बड़ी खेप होने की गुप्त सूचना मिली थी। छापेमारी के दौरान, तीन मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर गलियारे के बरामदे में विदेशी केन बीयर रखी मिली। पुलिस ने इसे जब्त कर लिया। सूचना के अनुसार, मकान मालिक अनिल सिंह पहली मंजिल पर रहते हैं, जबकि ग्राउंड फ्लोर पर किराएदार रहते हैं। पुलिस का कहना है कि यह शराब किसी किराएदार द्वारा रखी गई थी। पुलिस ने मकान मालिक को उनके फ्लैट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उत्पाद पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और अन्य पहलुओं से भी पड़ताल कर रही है। शेखपुरा के बरबीघा में उत्पाद पुलिस ने एक मकान से 215 केन विदेशी बीयर बरामद की है। इस मामले में मकान मालिक अनिल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद बीयर की कुल मात्रा 107 लीटर 500 मिलीलीटर बताई गई है। उत्पाद इंस्पेक्टर निशा कुमारी और उत्पाद थाना शेखपुरा के एएसआई दिनेश कुमार के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई। उत्पाद थाना अध्यक्ष सह उत्पाद निरीक्षक अमित आनंद ने बताया कि पुलिस को मकान में विदेशी शराब की बड़ी खेप होने की गुप्त सूचना मिली थी। छापेमारी के दौरान, तीन मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर गलियारे के बरामदे में विदेशी केन बीयर रखी मिली। पुलिस ने इसे जब्त कर लिया। सूचना के अनुसार, मकान मालिक अनिल सिंह पहली मंजिल पर रहते हैं, जबकि ग्राउंड फ्लोर पर किराएदार रहते हैं। पुलिस का कहना है कि यह शराब किसी किराएदार द्वारा रखी गई थी। पुलिस ने मकान मालिक को उनके फ्लैट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उत्पाद पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और अन्य पहलुओं से भी पड़ताल कर रही है।


