औरंगाबाद गोल्ड कप पर दुर्गापुर का कब्जा:पेनाल्टी शूटआउट में छत्तीसगढ़ को 5-3 से हराया, विप्लव डे बनें मैन ऑफ द सीरीज

औरंगाबाद गोल्ड कप पर दुर्गापुर का कब्जा:पेनाल्टी शूटआउट में छत्तीसगढ़ को 5-3 से हराया, विप्लव डे बनें मैन ऑफ द सीरीज

औरंगाबाद शहर के सत्येंद्र नारायण सिन्हा स्टेडियम (गेट स्कूल मैदान) में रविवार को मैच हुआ। औरंगाबाद गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) की टीम ने रोमांचक अंदाज में छत्तीसगढ़ को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2–2 की बराबरी पर रहीं, जिसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। फाइनल मुकाबला शुरू से ही रोमांच से भरपूर रहा। मैच के पहले हाफ में छत्तीसगढ़ की टीम पूरी तरह हावी नजर आई। खेल के 10वें मिनट में छत्तीसगढ़ के अंकुर राज ने शानदार गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। 14वें मिनट में राहुल गुप्ता ने दूसरा गोल दागकर छत्तीसगढ़ को 2-0 की मजबूत बढ़त दिला दी। शुरुआती झटकों के बावजूद दुर्गापुर की टीम लगातार आक्रमण करती रही और बेहतर खेल का प्रदर्शन किया, हालांकि पहले हाफ में उसे सफलता नहीं मिल सकी। लंबे समय तक दुर्गापुर के प्रयास नाकाम दूसरे हाफ में दुर्गापुर की टीम बदले हुए तेवर के साथ मैदान पर उतरी और मैच पर पकड़ बनानी शुरू कर दी। लंबे समय तक दुर्गापुर के प्रयास नाकाम रहे और 71वें मिनट तक ऐसा लग रहा था कि खिताब छत्तीसगढ़ की झोली में जाने वाला है। लेकिन इसी दौरान दुर्गापुर के कप्तान विप्लव डे ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने 72वें और 73वें मिनट में लगातार दो गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। इन गोलों के साथ ही स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। पेनल्टी शूट में पिछड़ी छत्तीसगढ़ की टीम निर्धारित समय तक कोई और गोल नहीं हो सका, जिसके बाद रेफरी ने दोनों टीमों को पेनल्टी शूटआउट का मौका दिया। पेनल्टी में दुर्गापुर की टीम ने जबरदस्त आत्मविश्वास दिखाते हुए पांचों मौके भुनाए, जबकि छत्तीसगढ़ की टीम सिर्फ तीन गोल ही कर सकी। इस तरह दुर्गापुर ने 5-3 से जीत दर्ज कर औरंगाबाद गोल्ड कप पर कब्जा जमा लिया।दुर्गापुर के कप्तान विप्लव डे को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज और गोल्डन बूट से नवाजा गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दुर्गापुर के रोमित यादव को दिया गया, जबकि छत्तीसगढ़ के आदिल खान को बेस्ट डिफेंडर चुना गया। लगभग दस हजार लोग पहुंचे मैच देखने पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह ने अपनी ओर से विजेता टीम को 25 हजार रुपए नकद पुरस्कार दिया, जबकि उपविजेता छत्तीसगढ़ टीम को सांसद अभय कुशवाहा की ओर से राजद नेता उदय उज्जवल ने 15 हजार रुपए की राशि प्रदान की। मैच के दौरान करीब 10 हजार दर्शक स्टेडियम में मौजूद रहे। आंखों देखी कमेंट्री शिक्षक अजहर आलम राजदा ने की, जिनकी रोचक और जोशीली कमेंट्री ने मैच का रोमांच और बढ़ा दिया। औरंगाबाद शहर के सत्येंद्र नारायण सिन्हा स्टेडियम (गेट स्कूल मैदान) में रविवार को मैच हुआ। औरंगाबाद गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) की टीम ने रोमांचक अंदाज में छत्तीसगढ़ को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2–2 की बराबरी पर रहीं, जिसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। फाइनल मुकाबला शुरू से ही रोमांच से भरपूर रहा। मैच के पहले हाफ में छत्तीसगढ़ की टीम पूरी तरह हावी नजर आई। खेल के 10वें मिनट में छत्तीसगढ़ के अंकुर राज ने शानदार गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। 14वें मिनट में राहुल गुप्ता ने दूसरा गोल दागकर छत्तीसगढ़ को 2-0 की मजबूत बढ़त दिला दी। शुरुआती झटकों के बावजूद दुर्गापुर की टीम लगातार आक्रमण करती रही और बेहतर खेल का प्रदर्शन किया, हालांकि पहले हाफ में उसे सफलता नहीं मिल सकी। लंबे समय तक दुर्गापुर के प्रयास नाकाम दूसरे हाफ में दुर्गापुर की टीम बदले हुए तेवर के साथ मैदान पर उतरी और मैच पर पकड़ बनानी शुरू कर दी। लंबे समय तक दुर्गापुर के प्रयास नाकाम रहे और 71वें मिनट तक ऐसा लग रहा था कि खिताब छत्तीसगढ़ की झोली में जाने वाला है। लेकिन इसी दौरान दुर्गापुर के कप्तान विप्लव डे ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने 72वें और 73वें मिनट में लगातार दो गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। इन गोलों के साथ ही स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। पेनल्टी शूट में पिछड़ी छत्तीसगढ़ की टीम निर्धारित समय तक कोई और गोल नहीं हो सका, जिसके बाद रेफरी ने दोनों टीमों को पेनल्टी शूटआउट का मौका दिया। पेनल्टी में दुर्गापुर की टीम ने जबरदस्त आत्मविश्वास दिखाते हुए पांचों मौके भुनाए, जबकि छत्तीसगढ़ की टीम सिर्फ तीन गोल ही कर सकी। इस तरह दुर्गापुर ने 5-3 से जीत दर्ज कर औरंगाबाद गोल्ड कप पर कब्जा जमा लिया।दुर्गापुर के कप्तान विप्लव डे को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज और गोल्डन बूट से नवाजा गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दुर्गापुर के रोमित यादव को दिया गया, जबकि छत्तीसगढ़ के आदिल खान को बेस्ट डिफेंडर चुना गया। लगभग दस हजार लोग पहुंचे मैच देखने पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह ने अपनी ओर से विजेता टीम को 25 हजार रुपए नकद पुरस्कार दिया, जबकि उपविजेता छत्तीसगढ़ टीम को सांसद अभय कुशवाहा की ओर से राजद नेता उदय उज्जवल ने 15 हजार रुपए की राशि प्रदान की। मैच के दौरान करीब 10 हजार दर्शक स्टेडियम में मौजूद रहे। आंखों देखी कमेंट्री शिक्षक अजहर आलम राजदा ने की, जिनकी रोचक और जोशीली कमेंट्री ने मैच का रोमांच और बढ़ा दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *