21 अगस्त पंजाब बंद का SGPC ने किया समर्थन:बंदी सिंहों की रिहाई के लिए, सभी संस्थान रहेगे बंद, 22 अगस्त को होगी बैठक

21 अगस्त पंजाब बंद का SGPC ने किया समर्थन:बंदी सिंहों की रिहाई के लिए, सभी संस्थान रहेगे बंद, 22 अगस्त को होगी बैठक

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से 21 अगस्त को बुलाए गए पंजाब बंद का समर्थन करने का ऐलान किया है। इस फैसले के साथ ही एसजीपीसी की पहले से निर्धारित अंतरिम कमेटी की बैठक की तारीख में भी बदलाव किया गया है। अंतरिम कमेटी की बैठक 22 अगस्त को एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि अंतरिम कमेटी की बैठक अब 21 अगस्त की जगह 22 अगस्त को सुबह 11 बजे एसजीपीसी के मुख्य कार्यालय श्री अमृतसर में होगी। उन्होंने कहा कि बंदी सिंहों की रिहाई के लिए एसजीपीसी लगातार प्रयास करती रही है और इस मांग को लेकर होने वाले हर संघर्ष का पूरी तरह समर्थन करती है। एडवोकेट धामी ने कहा कि सरकार को बंदी सिंहों की रिहाई के मामले में सिख समुदाय की भावनाओं को समझना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मुद्दे पर संघर्ष करने वालों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, जिसका इंसाफ पसंद हर व्यक्ति को विरोध करना चाहिए। 21 अगस्त को SGPC के सभी संस्थान रहेंगे बंद उन्होंने कहा कि बंदी सिंहों की रिहाई का मामला लंबे समय से सिख समुदाय की प्रमुख मांगों में शामिल रहा है। एसजीपीसी इस मांग को लेकर पहले भी सरकारों के सामने आवाज उठाती रही है और आगे भी अपने स्तर पर प्रयास जारी रखेगी। एसजीपीसी अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि 21 अगस्त के पंजाब बंद के समर्थन में शिरोमणि कमेटी के मुख्य कार्यालय सहित उसके सभी संस्थान और कार्यालय बंद रहेंगे। वहीं, अंतरिम कमेटी की बैठक 22 अगस्त को निर्धारित समय के अनुसार आयोजित की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *