पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में वर्ष 2023 में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी अपराधी रौनक सिंह उर्फ बिट्टू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गांधी मैदान थाना पुलिस ने STF की मदद से उसे पटना के बेउर इलाके से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हत्या के बाद से चल रहा था फरार पुलिस के मुताबिक, हत्या की घटना के बाद से रौनक सिंह लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसके बेउर इलाके में मौजूद होने की सूचना मिली। इसके बाद गांधी मैदान पुलिस ने STF के सहयोग से घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सड़क किनारे मिला था युवक का शव मामले के मुताबिक, वर्ष 2023 में सुबह करीब 6:40 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि राजेंद्र पथ स्थित दुर्गा मंदिर के सामने आशियाना बिहार अपार्टमेंट के पास सड़क पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस पदाधिकारी राहुल कुमार मौके पर पहुंचे। वहां एक हट्टे-कट्टे व्यक्ति का शव मिला था। उसके शरीर और सिर पर चोट के कई निशान थे। सिर के पास सड़क पर काफी खून भी फैला हुआ था। शव की स्थिति और चोट के निशानों को देखते हुए पुलिस ने प्रथम दृष्टया पीट-पीटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन तत्काल उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। फरारी के दौरान कहां रहा, पूछताछ जारी गांधी मैदान थानेदार अखिलेश मिश्रा ने रौनक सिंह उर्फ बिट्टू की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस अब हत्या में उसकी भूमिका के साथ-साथ घटना के बाद फरारी के दौरान उसके ठिकानों और संपर्कों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में वर्ष 2023 में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी अपराधी रौनक सिंह उर्फ बिट्टू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गांधी मैदान थाना पुलिस ने STF की मदद से उसे पटना के बेउर इलाके से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हत्या के बाद से चल रहा था फरार पुलिस के मुताबिक, हत्या की घटना के बाद से रौनक सिंह लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसके बेउर इलाके में मौजूद होने की सूचना मिली। इसके बाद गांधी मैदान पुलिस ने STF के सहयोग से घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सड़क किनारे मिला था युवक का शव मामले के मुताबिक, वर्ष 2023 में सुबह करीब 6:40 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि राजेंद्र पथ स्थित दुर्गा मंदिर के सामने आशियाना बिहार अपार्टमेंट के पास सड़क पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस पदाधिकारी राहुल कुमार मौके पर पहुंचे। वहां एक हट्टे-कट्टे व्यक्ति का शव मिला था। उसके शरीर और सिर पर चोट के कई निशान थे। सिर के पास सड़क पर काफी खून भी फैला हुआ था। शव की स्थिति और चोट के निशानों को देखते हुए पुलिस ने प्रथम दृष्टया पीट-पीटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन तत्काल उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। फरारी के दौरान कहां रहा, पूछताछ जारी गांधी मैदान थानेदार अखिलेश मिश्रा ने रौनक सिंह उर्फ बिट्टू की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस अब हत्या में उसकी भूमिका के साथ-साथ घटना के बाद फरारी के दौरान उसके ठिकानों और संपर्कों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

