20 साल की निकी प्रसाद ने दीप्ति शर्मा के साथ बल्ले से मचाया धमाल, डेब्यू मैच में ही लगा दी रिकॉर्ड की झड़ी

20 साल की निकी प्रसाद ने दीप्ति शर्मा के साथ बल्ले से मचाया धमाल, डेब्यू मैच में ही लगा दी रिकॉर्ड की झड़ी

India Women vs Zimbabwe Women: भारतीय महिला टीम ने शुक्रवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मुकाबले 4 विकेट से जीत दर्ज की है। इसी के साथ मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। अब अगला मुकाबला इसी मैदान पर 18 20 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले में डेब्‍यूटेंट निकी प्रसाद ने दीप्ति शर्मा के साथ पांचवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 82 रन की साझेदारी करते हुए तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। आइये आपको 20 साल की इस खिलाड़ी के उन रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं।

महिला टी20 इंटरनेशनल डेब्यू पर भारत के लिए सबसे बड़ी पारियां

रैंक खिलाड़ी रन विपक्षी टीम मैदान साल
1 रुमेली धर 66* इंग्लैंड डर्बी 2006
2 अमनजोत कौर 41* दक्षिण अफ्रीका कूगोम्पो सिटी 2023
3 निकी प्रसाद 39* जिम्बाब्वे रायपुर 2026
4 स्मृति मंधाना 39 बांग्लादेश वडोदरा 2013
5 जेमिमा रोड्रिग्स 37 दक्षिण अफ्रीका पोटचेफस्ट्रूम 2018

महिला टी20 इंटरनेशनल में चौथा विकेट 20 रन से पहले गिरने के बाद पांचवें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारियां

रैंक साझेदारी खिलाड़ी टीम विपक्षी टीम मैदान साल
1 159 रन सोफी डिवाइन, मैडी ग्रीन न्यूजीलैंड इंग्लैंड कैंटरबरी 2026
2 82 रन निकी प्रसाद, दीप्ति शर्मा भारत जिम्बाब्वे रायपुर 2026
3 72 रन डीएंड्रा डॉटिन, स्टेसी-एन किंग वेस्टइंडीज दक्षिण अफ्रीका डरबन 2016
4 67 रन एमी जोन्स, हीथर नाइट इंग्लैंड पाकिस्तान एजबेस्टन 2024
5 64 रन नैट साइवर-ब्रंट, डैनी वायट-हॉज इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया नॉर्थ सिडनी 2017

महिला T20I में भारत के लिए 5वें या उससे निचले विकेट की सबसे बड़ी साझेदारियां

रैंक साझेदारी खिलाड़ी विपक्षी टीम मैदान साल
1 82 रन निकी प्रसाद, दीप्ति शर्मा जिम्बाब्वे रायपुर 2026
2 77 रन मिताली राज, अनुजा पाटिल श्रीलंका रांची 2016
3 76 रन दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर दक्षिण अफ्रीका कूगोम्पो सिटी 2023
4 75 रन हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष यूएई दांबुला 2024
5 70* रन दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स बारबाडोस एजबेस्टन 2022

जिम्‍बाब्‍वे ने रखा 115 रन का लक्ष्‍य

रायपुर में टॉस हारक कर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 114 रन बनाए। जिम्‍बाब्‍वे की ओर से ओपनर केलिस नधलोवु ने 44 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 42 रन और शार्ने मेयर्स ने 33 गेंदों पर 2 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 43 रन की नाबाद पारी खेली। भारत की ओर से नंदनी शर्मा ने 2 विकेट निकाले, जबकि श्री चरणी, क्रांति गौड़ और अरुंधति रेड्डी को 1-1 सफलता हाथ लगी।

निकी और दीप्ति के अलावा सभी बल्‍लेबाज सिंगल डिजिट में सिमटीं

115 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 15.4 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाते हुए आसान जीत दर्ज की। भारत की ओर से निकी प्रसाद ने 35 गेंदों पर 6 चौके की मदद से नाबाद 39 रन और दीप्ति शर्मा ने 37 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 49 रन की पारी खेली। इनके अलावा अन्‍य कोई बल्‍लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सकी। जिम्बाब्वे की ओर से न्याशा ग्वानजुरा ने 3 विकेट, जबकि मिशेल मावुंगा, ओलिंडर चारे और बिलव्ड बिजा को 1-1 विकेट मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *