दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 साल की नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। मामले में लड़की के पिता के आवेदन पर कमतौल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में शाहगंज-बेंता में किराए के मकान में रहने वाले विभेश कुमार, रुदनी एवं सुमित कुमार यादव को नामजद आरोपित बनाया गया है। FIR के अनुसार, नाबालिग के पिता पूर्व में सपरिवार बेंता चौक स्थित किराए के मकान में रहते थे। आरोप है कि वहां भी नामजद आरोपितों की ओर से नाबालिग को परेशान किया जाता था। इसके बाद परिवार अपने पैतृक आवास, कमतौल थाना क्षेत्र, में आकर रहने लगा। पिता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 2 सितंबर 2026 की सुबह करीब 10 बजे नाबालिग घर से किसी काम के लिए बाहर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि नामजद आरोपित कथित रूप से नाबालिग को बहला-फुसलाकर वाहन से दरभंगा की ओर ले गए हैं। FIR दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी और नाबालिग की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। साथ ही पुलिस तकनीकी सहायता से आरोपितों की गतिविधियों और लोकेशन का पता लगाने में जुटी है। कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि नाबालिग के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। नामजद आरोपित जहां भी होंगे, उन्हें तकनीकी सहायता से ट्रेस कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि नाबालिग की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही इसका उद्भेदन करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नाबालिग की बरामदगी के बाद उसे नियमानुसार न्यायालय के आदेश के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 साल की नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। मामले में लड़की के पिता के आवेदन पर कमतौल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में शाहगंज-बेंता में किराए के मकान में रहने वाले विभेश कुमार, रुदनी एवं सुमित कुमार यादव को नामजद आरोपित बनाया गया है। FIR के अनुसार, नाबालिग के पिता पूर्व में सपरिवार बेंता चौक स्थित किराए के मकान में रहते थे। आरोप है कि वहां भी नामजद आरोपितों की ओर से नाबालिग को परेशान किया जाता था। इसके बाद परिवार अपने पैतृक आवास, कमतौल थाना क्षेत्र, में आकर रहने लगा। पिता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 2 सितंबर 2026 की सुबह करीब 10 बजे नाबालिग घर से किसी काम के लिए बाहर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि नामजद आरोपित कथित रूप से नाबालिग को बहला-फुसलाकर वाहन से दरभंगा की ओर ले गए हैं। FIR दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी और नाबालिग की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। साथ ही पुलिस तकनीकी सहायता से आरोपितों की गतिविधियों और लोकेशन का पता लगाने में जुटी है। कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि नाबालिग के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। नामजद आरोपित जहां भी होंगे, उन्हें तकनीकी सहायता से ट्रेस कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि नाबालिग की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही इसका उद्भेदन करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नाबालिग की बरामदगी के बाद उसे नियमानुसार न्यायालय के आदेश के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

