जयनगर में व्याहुत कलवार समाज के कुलदेवता भगवान श्री बलभद्र (बलराम) का पूजन महोत्सव इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह आयोजन 2 सितंबर, बुधवार को जयनगर स्थित मारवाड़ी विवाह भवन परिसर में होगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर व्याहुत कलवार समिति, जयनगर ने अपने कार्यालय में बैठक सह प्रेस वार्ता आयोजित की। व्याहुत कलवार समाज के कुलदेवता हैं भगवान बलभद्र समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि भगवान श्री बलभद्र, भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई दाऊ हैं। वे व्याहुत कलवार समाज के कुलदेवता के रूप में पूजनीय हैं। महोत्सव को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शोभायात्रा, महाआरती और भजन-कीर्तन होंगे महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, विशेष पूजा-पाठ, शोभायात्रा, महाआरती, भजन-कीर्तन और भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त स्वजातीय सम्मेलन और सम्मान समारोह भी होगा। श्रद्धालुओं के लिए भंडारा और महाप्रसाद की व्यवस्था भी की जाएगी। नेपाल से भी पहुंचेंगे श्रद्धालु आयोजन में मधुबनी जिले के जयनगर सहित गोबराही, देवधा, महिनाथपुर, दुहबी, बासोपट्टी, वीरपुर, कलुआही, बरदेपुर, मालटोल और डीहटोल जैसे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे। नेपाल के जनकपुरधाम सहित अन्य क्षेत्रों से भी स्वजातीय श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। 21 सदस्यीय कार्यकारिणी संभाल रही आयोजन की जिम्मेदारी महोत्सव के सफल आयोजन के लिए 21 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इसमें धर्मेंद्र कुमार गुड्डू अध्यक्ष, संजीव कुमार छोटू कार्यकारिणी अध्यक्ष, संतोष कुमार साह संयोजक, विनोद साह महासचिव, शंभू प्रसाद सचिव, अजय प्रसाद कोषाध्यक्ष और सत्यदेव प्रसाद मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यकारिणी आयोजन की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटी है। प्रेस वार्ता में समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे। जयनगर में व्याहुत कलवार समाज के कुलदेवता भगवान श्री बलभद्र (बलराम) का पूजन महोत्सव इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह आयोजन 2 सितंबर, बुधवार को जयनगर स्थित मारवाड़ी विवाह भवन परिसर में होगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर व्याहुत कलवार समिति, जयनगर ने अपने कार्यालय में बैठक सह प्रेस वार्ता आयोजित की। व्याहुत कलवार समाज के कुलदेवता हैं भगवान बलभद्र समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि भगवान श्री बलभद्र, भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई दाऊ हैं। वे व्याहुत कलवार समाज के कुलदेवता के रूप में पूजनीय हैं। महोत्सव को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शोभायात्रा, महाआरती और भजन-कीर्तन होंगे महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, विशेष पूजा-पाठ, शोभायात्रा, महाआरती, भजन-कीर्तन और भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त स्वजातीय सम्मेलन और सम्मान समारोह भी होगा। श्रद्धालुओं के लिए भंडारा और महाप्रसाद की व्यवस्था भी की जाएगी। नेपाल से भी पहुंचेंगे श्रद्धालु आयोजन में मधुबनी जिले के जयनगर सहित गोबराही, देवधा, महिनाथपुर, दुहबी, बासोपट्टी, वीरपुर, कलुआही, बरदेपुर, मालटोल और डीहटोल जैसे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे। नेपाल के जनकपुरधाम सहित अन्य क्षेत्रों से भी स्वजातीय श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। 21 सदस्यीय कार्यकारिणी संभाल रही आयोजन की जिम्मेदारी महोत्सव के सफल आयोजन के लिए 21 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इसमें धर्मेंद्र कुमार गुड्डू अध्यक्ष, संजीव कुमार छोटू कार्यकारिणी अध्यक्ष, संतोष कुमार साह संयोजक, विनोद साह महासचिव, शंभू प्रसाद सचिव, अजय प्रसाद कोषाध्यक्ष और सत्यदेव प्रसाद मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यकारिणी आयोजन की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटी है। प्रेस वार्ता में समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।

