मुजफ्फरपुर पुलिस ने 2 लाख रुपए की हेरोइन के साथ एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर की गई। पुलिस ने कच्ची पक्की थाना क्षेत्र के शेरपुर दिघड़ा इलाके में एक संदिग्ध घर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने हेरोइन बरामद की और मौके से राधा देवी और उसके पति संजीत कुमार को पकड़ा। शुरुआती पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे वैशाली जिले के महुआ इलाके से हेरोइन और नशीले कैप्सूल की खेप लाते थे। फिर इसे मुजफ्फरपुर के अलग-अलग इलाकों में बेचते थे। आरोपियों को रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ जांच में सामने आया कि यह नेटवर्क काफी बड़ा है। 2 दिन पहले ही ब्रह्मपुरा थाना पुलिस ने बड़ी मात्रा में हेरोइन और ज्वेलरी के साथ तीन तस्करों को पकड़ा था। दिघड़ा से पकड़े गए पति-पत्नी और ब्रह्मपुरा में पकड़े गए तीनों आरोपियों का गिरोह एक ही है। टाउन सीडीपीओ विनीता सिन्हा ने बताया कि यह पूरा नेटवर्क एक संगठित गिरोह के तौर पर काम कर रहा था। इस गिरोह का मकसद युवाओं और स्थानीय इलाकों में सूखे नशे का कारोबार फैलाना था। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ करेगी। पूछताछ के बाद अन्य जानकारी मिल सकती पुलिस अब दिघड़ा से पकड़े गए पति-पत्नी और ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र से पकड़े गए तीनों तस्करों को अदालत से रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इन सभी को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करने से ड्रग सिंडिकेट के मुख्य सरगना और वैशाली के महुआ में बैठे सप्लायरों के बारे में कई अहम सुराग हाथ लगेंगे। मुजफ्फरपुर पुलिस ने 2 लाख रुपए की हेरोइन के साथ एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर की गई। पुलिस ने कच्ची पक्की थाना क्षेत्र के शेरपुर दिघड़ा इलाके में एक संदिग्ध घर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने हेरोइन बरामद की और मौके से राधा देवी और उसके पति संजीत कुमार को पकड़ा। शुरुआती पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे वैशाली जिले के महुआ इलाके से हेरोइन और नशीले कैप्सूल की खेप लाते थे। फिर इसे मुजफ्फरपुर के अलग-अलग इलाकों में बेचते थे। आरोपियों को रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ जांच में सामने आया कि यह नेटवर्क काफी बड़ा है। 2 दिन पहले ही ब्रह्मपुरा थाना पुलिस ने बड़ी मात्रा में हेरोइन और ज्वेलरी के साथ तीन तस्करों को पकड़ा था। दिघड़ा से पकड़े गए पति-पत्नी और ब्रह्मपुरा में पकड़े गए तीनों आरोपियों का गिरोह एक ही है। टाउन सीडीपीओ विनीता सिन्हा ने बताया कि यह पूरा नेटवर्क एक संगठित गिरोह के तौर पर काम कर रहा था। इस गिरोह का मकसद युवाओं और स्थानीय इलाकों में सूखे नशे का कारोबार फैलाना था। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ करेगी। पूछताछ के बाद अन्य जानकारी मिल सकती पुलिस अब दिघड़ा से पकड़े गए पति-पत्नी और ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र से पकड़े गए तीनों तस्करों को अदालत से रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इन सभी को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करने से ड्रग सिंडिकेट के मुख्य सरगना और वैशाली के महुआ में बैठे सप्लायरों के बारे में कई अहम सुराग हाथ लगेंगे।

