गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के चनावे गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। दो घायलों का इलाज मॉडल सदर अस्पताल में स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगे के इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। बाकी दो घायलों का इलाज मॉडल सदर अस्पताल में चल रहा है। नेशनल हाईवे पर लोगों की भीड़ जमा घायलों की पहचान सीवान जिले के विशुनपुर गांव निवासी 20 वर्षीय तारकेश्वर यादव और उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के बांक खास गांव निवासी आदित्य कुमार (22) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों मीरगंज स्थित पावर प्लांट में काम करते हैं। पुलिस ने हादसे की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए नेशनल हाईवे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के चनावे गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। दो घायलों का इलाज मॉडल सदर अस्पताल में स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगे के इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। बाकी दो घायलों का इलाज मॉडल सदर अस्पताल में चल रहा है। नेशनल हाईवे पर लोगों की भीड़ जमा घायलों की पहचान सीवान जिले के विशुनपुर गांव निवासी 20 वर्षीय तारकेश्वर यादव और उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के बांक खास गांव निवासी आदित्य कुमार (22) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों मीरगंज स्थित पावर प्लांट में काम करते हैं। पुलिस ने हादसे की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए नेशनल हाईवे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

