बेतिया में बुधवार देर शाम 2 बाइक की टक्कर में युवक की मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान साठी थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी मनोरंजन कुमार के रूप में हुई है। मनोरंजन कुमार बेतिया में किसी काम से आया था। स्टेशन चौक से बानुछापर जाने वाली सड़क से वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात बाइक सवार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मनोरंजन कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार वहां से भाग गया। आरोपी बाइक चालक की तलाश जारी स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बेतिया भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात बाइक सवार की तलाश जारी है। इधर मनोरंजन कुमार की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही दुर्घटना से जुड़ी अन्य परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। बेतिया में बुधवार देर शाम 2 बाइक की टक्कर में युवक की मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान साठी थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी मनोरंजन कुमार के रूप में हुई है। मनोरंजन कुमार बेतिया में किसी काम से आया था। स्टेशन चौक से बानुछापर जाने वाली सड़क से वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात बाइक सवार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मनोरंजन कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार वहां से भाग गया। आरोपी बाइक चालक की तलाश जारी स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बेतिया भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात बाइक सवार की तलाश जारी है। इधर मनोरंजन कुमार की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही दुर्घटना से जुड़ी अन्य परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

