2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 2 मजदूरों की मौत:गोपालगंज के कटेया में हुआ हादसा, सीवान और देवरिया के रहने वाले थे दोनों

2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 2 मजदूरों की मौत:गोपालगंज के कटेया में हुआ हादसा, सीवान और देवरिया के रहने वाले थे दोनों

गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र में 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में सीवान और देवरिया के दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना पानन महुअवा गांव के पास हुई। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बघउच घाट थाना क्षेत्र के मलवाबार मुसहर टोली निवासी वकील मंडल(30) और सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव निवासी धनु राजभर(29) के रूप में हुई है। धनु राजभर सेल्ट्रिंग का काम करता था। वह अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था और परिवार का मुख्य सहारा था। देर रात वह काम के सिलसिले में बाइक से कटेया से अपने घर सीवान लौट रहा था। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार उछलकर गिरा इसी दौरान पानन महुअवा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे वकील मंडल की बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। वकील मंडल भी कटेया से अपने गांव मलवाबार लौट रहा था। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। दोनों बाइकें बुरी तरह टूट गईं। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। हालांकि, दुर्घटना के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। फिर भी, ग्रामीणों ने उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों युवकों के परिवार में छाया मातम घटना की सूचना मिलते ही कटेया थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतकों की पहचान कराने के बाद कागजी कार्रवाई पूरी की और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से दोनों मृतकों के परिवारों में मातम छा गया है। गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र में 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में सीवान और देवरिया के दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना पानन महुअवा गांव के पास हुई। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बघउच घाट थाना क्षेत्र के मलवाबार मुसहर टोली निवासी वकील मंडल(30) और सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव निवासी धनु राजभर(29) के रूप में हुई है। धनु राजभर सेल्ट्रिंग का काम करता था। वह अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था और परिवार का मुख्य सहारा था। देर रात वह काम के सिलसिले में बाइक से कटेया से अपने घर सीवान लौट रहा था। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार उछलकर गिरा इसी दौरान पानन महुअवा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे वकील मंडल की बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। वकील मंडल भी कटेया से अपने गांव मलवाबार लौट रहा था। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। दोनों बाइकें बुरी तरह टूट गईं। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। हालांकि, दुर्घटना के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। फिर भी, ग्रामीणों ने उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों युवकों के परिवार में छाया मातम घटना की सूचना मिलते ही कटेया थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतकों की पहचान कराने के बाद कागजी कार्रवाई पूरी की और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से दोनों मृतकों के परिवारों में मातम छा गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *