2 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे Vaibhav Suryavanshi, मोहम्मद शमी पर भी होगी सबकी नजरें, जानें कब और कहां देखें लाइव

2 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे Vaibhav Suryavanshi, मोहम्मद शमी पर भी होगी सबकी नजरें, जानें कब और कहां देखें लाइव

Duleep Trophy 2026: दिलीप ट्रॉफी 2026 का आगाज 23 अगस्त से होने जा रहा है। पहले क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन आमने-सामने होंगे, जहां मोहम्मद शमी, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी जैसे स्टार खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी। 

East Zone vs North East Zone Live Streaming: दलीप ट्रॉफी 2026 का आगाज 23 अगस्त से होने जा रहा है, जहां पहले मुकाबले में ईस्ट जोन का सामना नॉर्थ ईस्ट जोन से होगा। मुकाबला BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-2 पर खेला जाएगा, जिसका प्रसारण JioHotstar और Star Sports Khel पर उपलब्ध होगा। इस मुकाबले में मोहम्मद शमी, ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी और मुकेश कुमार जैसे स्टार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे।

3 मैच जीतकर चैंपियन बनने का मौका

जिंबॉब्वे दौरे पर अपनी छाप छोड़ने के बाद वैभव सूर्यवंशी रेड बॉल क्रिकेट में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं, तो वहीं मोहम्मद शमी पर भी एक बार फिर से सभी की नजरें होंगी, जो लंबे समय से टीम में वापसी की राह देख रहे हैं। यह दलीप ट्रॉफी का पहला क्वार्टर फाइनल होगा और जीतने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, जहां उसका सामना सेंट्रल जोन या साउथ जोन से होगा। मतलब वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन की स्टार टीम अगर तीन मैच जीत लेती है, तो वह दलीप ट्रॉफी की चैंपियन बन जाएगी। आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 6 सितंबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा छक्के लगाकर उन्होंने चयनकर्ताओं को टीम इंडिया में चुने जाने के लिए मजबूर किया। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई टीम में उन्हें जगह मिली, लेकिन उन्हें डेब्यू करने का मौका इंग्लैंड दौरे पर मिला। हालांकि, वहां उनका बल्ला नहीं चला। इसके बाद से वह जिंबॉब्वे दौरे पर गए, जहां उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और साबित किया की आईपीएल 2026 में उन्होंने जो कारनामा किया था, तो कोई तुक्का नहीं था। दलीप ट्रॉफी के बाद सूर्यवंशी को एशियन गेम्स में हिस्सा लेना है। इसके लिए टीम जापान रवाना होगी।

ईस्ट जोन का स्क्वॉड और खिलाड़ियों की घरेलू टीम

ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर) (झारखंड), वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान) (बिहार), डेनिश दास (असम), अभिमन्यु ईश्वरन (बंगाल), सुदीप कुमार घरामी (बंगाल), शाहबाज अहमद (बंगाल), सूरज सिंधु जयसवाल (बंगाल), मोहम्मद शमी (बंगाल), मुकेश कुमार (बंगाल), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर) (झारखंड), शिखर मोहन (झारखंड), अनुकूल रॉय (झारखंड), विराट सिंह (झारखंड), सुभ्रांशु सेनापति (ओडिशा) और अभिजीत सरकार (त्रिपुरा)।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *