1962 में आज ही शुरू हुआ था India-China War, जानें 20 October का इतिहास

1962 में आज ही शुरू हुआ था India-China War, जानें 20 October का इतिहास

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद तो खासा पुराना है, लेकिन 1959 के तिब्बती विद्रोह के बाद जब भारत ने दलाई लामा को शरण दी, तो चीन ने भारत के खिलाफ जैसे मोर्चा ही खोल दिया। इसकी परिणति 20 अक्टूबर, 1962 को दोनों देशों के बीच पूर्ण युद्ध के रूप में हुई। चीन की सेना ने 20 अक्टूबर, 1962 को लद्दाख में और मैकमोहन रेखा के पार एक साथ हमले शुरू किये।

बर्फ से ढकी दुर्गम पहाड़ियों का इलाका होने के कारण भारत ने वहां जरूरत के अनुसार सैनिक तैनात किए थे, जबकि चीन पूरे लाव-लश्कर के साथ जंग के मैदान में उतरा था, लिहाजा यह युद्ध भारतीय सेना के लिए एक टीस बनकर रह गया। देश-दुनिया के इतिहास में 20 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1568 : मुगल सम्राट अकबर ने चित्तौड़गढ़ पर हमला किया। 1921 : फ्रांस और तुर्की के बीच अंकारा संधि पर हस्ताक्षर किए गए।

1962 : सीमा को लेकर लंबे विवाद के बाद भारत और चीन के बीच युद्ध की शुरुआत। 1973 : ऑस्ट्रेलिया के सिडनी ओपेरा हाउस को जनता के लिए खोला गया। डेनमार्क के एक वास्तुशिल्पी ने इसका डिजाइन तैयार किया था।

इसका उद्घाटन महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने किया था। 1973 : दलाई लामा ब्रिटेन की पहली यात्रा पर पहुंचे। 1983 : ग्रेनाडा के प्रधानमंत्री की हत्या।

2002 : दुनिया की सबसे गहरी पाइप लाइन ब्लू स्ट्रीम को तुर्की में खोला गया और प्राकृतिक गैस के परिवहन के लिए इसका इस्तेमाल शुरू हुआ। 2011 : लीबिया पर 40 साल तक बेखौफ शासन करने वाले तानाशाह मुअम्मर कज्जाफी की अंतरराष्ट्रीय सेना की सहायता से हुई बगावत में मौत। 2019: साइबेरिया में बांध टूटने से सोने की खदान में 15 लोगों की मौत।

2022: ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने कंजरवेटिव पार्टी में अपने नेतृत्व के खिलाफ खुली बगावत के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। 2024: प्रबोवो सुबियांतो ने इंडोनेशिया के आठवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। 2025: बोलीविया में मध्यमार्गी नेता रोड्रिगो पाज ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *