19 October History: Benazir Bhutto दूसरी बार बनी थीं Pakistan की पीएम, IAF में शामिल हुआ था MiG 21

19 October History: Benazir Bhutto दूसरी बार बनी थीं Pakistan की पीएम, IAF में शामिल हुआ था MiG 21

भारतीय वायुसेना के लिए 19 अक्टूबर का दिन बहुत खास है। वर्ष 1960 में आज ही के दिन, भारत में बने पहले लड़ाकू विमान मिकोयान-गुरेविच मिग-21 को वायुसेना में शामिल किया गया था। इससे पहले जो भी मिग-21 विमान वायुसेना में थे, वे रूस से आयातित थे।

तब से लेकर अब तक मिग- 21 ने कई अहम युद्ध में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिनमें 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध, 1999 का करगिल युद्ध भी शामिल है। मिग-21 ने 26 सितंबर, 2025 को अंतिम बार भारतीय आकाश में उड़ान भरी और छह दशक से भी अधिक समय तक भारतीय वायुसेना के लड़ाकू बेड़े की ताकत रहे इस प्रसिद्ध विमान को इस दिन सेवामुक्त किया गया। बेनजीर भुट्टो को पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि किसी भी मुस्लिम देश की पहली प्रधानमंत्री होने का दर्जा हासिल है।

पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की संतान बेनजीर ने दो बार पाकिस्तान की बागडोर संभाली और दूसरी बार 19 अक्टूबर, 1993 को देश की जनता के भारी समर्थन से इस पद पर पहुंचीं, लेकिन दोनों ही बार उनकी सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई और उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। बेनजीर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की नेता के तौर पर देश में जम्हूरियत का चेहरा बनीं। उनकी लोकप्रियता बहुत से लोगों की आंख में खटकने लगी थी।

उनकी 27 दिसंबर, 2007 को एक चुनाव रैली के बाद हत्या कर दी गई थी। देश-दुनिया के इतिहास में 19 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1689 : रायगढ़ के किले पर औरंगजेब ने कब्जा किया। 1781 : ब्रिटेन के लार्ड कॉर्नवालिस ने वर्जीनिया के योर्कटाउन में अमेरिकी जनरल जार्ज वाशिंगटन के सामने समर्पण कर दिया, जिससे अमेरिकी क्रांति का अंत हुआ और देश की आजादी का रास्ता बना।

1812 : नेपोलियन बोनापार्ट की फ्रांसीसी सेना ने रूस से वापसी शुरू की। नेपोलियन की सेना एक महीने से रूस की लौटती सेना का पीछा कर रही थी। 1933 : बर्लिन ओलंपिक खेलों की आयोजन समिति ने 1936 में होने वाले ओलंपिक खेलों में पहली बार बास्केटबॉल को शामिल करने का ऐलान किया।

1970 : भारत में बना पहला रूसी सुपरसोनिक लड़ाकू विमान मिग 21 वायुसेना को सौंपा गया। 1983 : एस चंद्रशेखर ने भौतिकी के क्षेत्र में संयुक्त रूप से नोबल पुरस्कार जीता। 1987 : न्यूयॉर्क के वॉल स्ट्रीट में भारी बिकवाली के चलते जबर्दस्त गिरावट दर्ज की गई।

इसका असर दुनिया भर के शेयर बाजारों पर हुआ। 1993 : बेनजीर भुट्टो ने दूसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर पाकिस्तान की बागडोर संभाली। 2004: केयर इंटरनेशनल के लिए काम करने वाली ब्रिटेन की एक प्रमुख कार्यकर्ता मार्गेरेट हासन का इराक में अपहरण कर लिया गया।

उस वक्त वह अपने काम पर जा रही थीं। 2012: सिएटल बेस्ड स्टारबक्स ने मुंबई की एक ऐतिहासिक बिल्डिंग में भारत का पहला कॉफी हाउस खोला। 2018: पंजाब के अमृतसर में दशहरा के दिन रावण दहन देखने के लिए ट्रेन की पटरियों पर खड़े लोगों को पठानकोट से आ रही डीएमयू ट्रेन कुचलते हुए बढ़ गई।

हादसे में लगभग 60 लोग मारे गए। 2023 : महिलाओं को शक्ति मंदिरों के गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति देकर तमिलनाडु में क्रांतिकारी सुधारों का मार्ग प्रशस्त करने वाले आध्यात्मिक गुरु बंगारू आदिगलर का 82 वर्ष की आयु में निधन। 2024: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आवास को ड्रोन से निशाना बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *