एक साल में 1788 डोमेस्टिक क्रिकेट मैच खेले जाएंगे:अगस्त में दलीप ट्रॉफी से सीजन की शुरुआत; रणजी ट्रॉफी फिर दो फेज में

एक साल में 1788 डोमेस्टिक क्रिकेट मैच खेले जाएंगे:अगस्त में दलीप ट्रॉफी से सीजन की शुरुआत; रणजी ट्रॉफी फिर दो फेज में

भारत के अगले डोमेस्टिक क्रिकेट सीजन में 1788 मैच खेले जाएंगे। 23 अगस्त को दलीप ट्रॉफी के मैच से सीजन की शुरुआत होगी। BCCI ने गुरुवार को यह जानकारी दी। दलीप ट्रॉफी के बाद 1 अक्टूबर से ईरानी कप खेला जाएगा। इसमें रणजी ट्रॉफी की डिफेंडिंग चैंपियन जम्मू-कश्मीर की टीम रेस्ट ऑफ इंडिया से भिड़ेगी। रणजी ट्रॉफी 11 अक्टूबर से शुरु होगी रणजी ट्रॉफी इस बार भी दो चरणों में खेली जाएगी। पहला चरण अक्टूबर-नवंबर 2026 में और दूसरा चरण जनवरी-फरवरी 2027 में होगा। रणजी में 32 टीमों का एलीट ग्रुप और 6 टीमों का प्लेट ग्रुप रहेगा। बीच में सीनियर पुरुष टी-20 (सैयद मुश्ताक अली) और वनडे (विजय हजारे) ट्रॉफी खेली जाएगी। टी20 ट्रॉफी से महिला डोमेस्टिक सीजन शुरु होगा महिलाओं का घरेलू सत्र अक्टूबर-नवंबर में सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी से शुरू होगा। इसके बाद इंटर-जोनल ट्रॉफी और वनडे ट्रॉफी दिसंबर से फरवरी तक खेली जाएंगी। अंडर-एज टूर्नामेंट नवंबर से जनवरी तक चलेंगे। सीके नायडू की विजेता टीम ‘रेस्ट ऑफ इंडिया’ से खेलेगी इस सीजन में एक नया मैच जोड़ा गया है। सीके नायडू ट्रॉफी की विजेता टीम रेस्ट ऑफ इंडिया से खेलेगी। इससे उभरते अंडर-23 खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलेगा। पुरुष अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी और यूनिवर्सिटी लेवल पर खेली जाने वाली ‘विज्जी ट्रॉफी’ को अब वनडे की बजाय टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। मौसम को ध्यान में रखकर शेड्यूल में बदलाव जनवरी में कुछ इलाकों के मौसम को देखते हुए अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी (एलीट ग्रुप) के सभी मैच बेंगलुरु और मैसूर में खेले जाएंगे। अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी को नवंबर-जनवरी में शिफ्ट कर दिया गया है। ———————————— स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… राजस्थान क्रिकेट में बड़ा बदलाव:टी-20 फॉर्मेट में होगा अंडर-23 टूर्नामेंट:रंगीन ड्रेस में व्हाइट बॉल से मुकाबला खेलने उतरेंगे खिलाड़ी, IPL जैसा माहौल मिलेगा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने राष्ट्रीय अंडर-23 प्रतियोगिता टी-20 फॉर्मेट में आयोजित कराने की घोषणा की है। इसके बाद राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की एडहॉक कमेटी एक्शन मोड में आ गई है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *