1731 पूर्व KYP केंद्रों को दोबारा चालू कराने की मांग:पटना में नियोजन भवन के सामने 200 संचालकों का धरना, पुलिस ने खदेड़ा

1731 पूर्व KYP केंद्रों को दोबारा चालू कराने की मांग:पटना में नियोजन भवन के सामने 200 संचालकों का धरना, पुलिस ने खदेड़ा

बिहार में पूर्व संचालित 1731 कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) केंद्रों को दोबारा चालू कराने की मांग को लेकर सोमवार को पटना में केंद्र संचालकों ने धरना-प्रदर्शन शुरू किया। बिहार कौशल विकास मिशन के KYP केंद्र संचालक बड़ी संख्या में नियोजन भवन के गेट के पास जुटे हैं। प्रदर्शन में 200 से अधिक संचालक शामिल हैं। फिलहाल प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर नियोजन भवन के गेट के पास जुटे, जिन्हें पुिस बल ने खदेड़ दिया है। प्रदर्शन की कुछ तस्वीर
871 केंद्रों के लिए ही जारी हुई अधिसूचना केंद्र संचालकों का कहना है कि विभागीय स्तर पर हुई वार्ता के दौरान सभी पुराने KYP केंद्रों को चालू रखने का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद बाद में केवल 871 केंद्रों पर KYP डिजिटल मित्र कार्यक्रम शुरू करने को लेकर अधिसूचना जारी की गई। इससे बड़ी संख्या में पुराने केंद्र संचालकों के सामने रोजगार और संचालन को लेकर संकट पैदा हो गया है। पुरानी प्रशिक्षण व्यवस्था बहाल करने की मांग प्रदर्शनकारी संचालक पुरानी प्रशिक्षण व्यवस्था को बहाल करने के साथ सभी 1731 पूर्व संचालित केंद्रों को दोबारा शुरू करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पहले की तरह केंद्रों की इंटेक क्षमता भी बहाल की जाए, ताकि युवाओं को कौशल प्रशिक्षण का लाभ मिल सके। संचालकों ने विभाग से जल्द निर्णय लेकर सभी पुराने केंद्रों को संचालित करने की मांग की है। युवाओं के प्रशिक्षण पर भी असर का दावा केंद्र संचालकों का कहना है कि पुराने केंद्रों के बंद रहने से युवाओं को कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। उन्होंने विभाग से जल्द निर्णय लेकर सभी पूर्व संचालित केंद्रों को शुरू करने और प्रशिक्षण व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। विभाग की ओर से इन मांगों पर क्या निर्णय लिया जाता है, इस पर केंद्र संचालकों की नजर है। बिहार में पूर्व संचालित 1731 कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) केंद्रों को दोबारा चालू कराने की मांग को लेकर सोमवार को पटना में केंद्र संचालकों ने धरना-प्रदर्शन शुरू किया। बिहार कौशल विकास मिशन के KYP केंद्र संचालक बड़ी संख्या में नियोजन भवन के गेट के पास जुटे हैं। प्रदर्शन में 200 से अधिक संचालक शामिल हैं। फिलहाल प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर नियोजन भवन के गेट के पास जुटे, जिन्हें पुिस बल ने खदेड़ दिया है। प्रदर्शन की कुछ तस्वीर
871 केंद्रों के लिए ही जारी हुई अधिसूचना केंद्र संचालकों का कहना है कि विभागीय स्तर पर हुई वार्ता के दौरान सभी पुराने KYP केंद्रों को चालू रखने का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद बाद में केवल 871 केंद्रों पर KYP डिजिटल मित्र कार्यक्रम शुरू करने को लेकर अधिसूचना जारी की गई। इससे बड़ी संख्या में पुराने केंद्र संचालकों के सामने रोजगार और संचालन को लेकर संकट पैदा हो गया है। पुरानी प्रशिक्षण व्यवस्था बहाल करने की मांग प्रदर्शनकारी संचालक पुरानी प्रशिक्षण व्यवस्था को बहाल करने के साथ सभी 1731 पूर्व संचालित केंद्रों को दोबारा शुरू करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पहले की तरह केंद्रों की इंटेक क्षमता भी बहाल की जाए, ताकि युवाओं को कौशल प्रशिक्षण का लाभ मिल सके। संचालकों ने विभाग से जल्द निर्णय लेकर सभी पुराने केंद्रों को संचालित करने की मांग की है। युवाओं के प्रशिक्षण पर भी असर का दावा केंद्र संचालकों का कहना है कि पुराने केंद्रों के बंद रहने से युवाओं को कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। उन्होंने विभाग से जल्द निर्णय लेकर सभी पूर्व संचालित केंद्रों को शुरू करने और प्रशिक्षण व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। विभाग की ओर से इन मांगों पर क्या निर्णय लिया जाता है, इस पर केंद्र संचालकों की नजर है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *