मोतिहारी में 17 गैलन जहरीला स्प्रिट बरामद:एक आरोपी जेल में दूसरा फरार,गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

मोतिहारी में 17 गैलन जहरीला स्प्रिट बरामद:एक आरोपी जेल में दूसरा फरार,गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

मोतिहारी में जहरीली शराब कांड के बाद जिला पुलिस और उत्पाद विभाग ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में, उत्पाद विभाग की टीम ने 24 घंटे के भीतर जहरीली शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला स्प्रिट बरामद किया है। उत्पाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास एक सिंचाई नाले में अवैध रूप से स्प्रिट छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। नाले के ऊपर रखी ईख की पराली हटाने पर एक गैलन मिला, जिसमें जहरीली शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाला स्प्रिट था। संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी बरामद स्प्रिट शराब तस्कर कन्हैया यादव और राजा यादव का बताया जा रहा है। इस मामले में राजा यादव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि कन्हैया यादव अभी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। जिला प्रशासन ने इस कार्रवाई को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। अधिकारियों के अनुसार, जहरीली शराब कांड के बाद अवैध शराब के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई हाल ही में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों और कई लोगों के बीमार पड़ने की घटना के बाद प्रशासन पर सख्ती बरतने का दबाव बढ़ गया है। इसी के मद्देनजर पुलिस और उत्पाद विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रहे हैं। लगातार हो रही छापेमारी से शराब तस्करों में हड़कंप है। प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे अवैध शराब से संबंधित कोई भी सूचना तुरंत पुलिस को दें।ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। मोतिहारी में जहरीली शराब कांड के बाद जिला पुलिस और उत्पाद विभाग ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में, उत्पाद विभाग की टीम ने 24 घंटे के भीतर जहरीली शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला स्प्रिट बरामद किया है। उत्पाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास एक सिंचाई नाले में अवैध रूप से स्प्रिट छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। नाले के ऊपर रखी ईख की पराली हटाने पर एक गैलन मिला, जिसमें जहरीली शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाला स्प्रिट था। संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी बरामद स्प्रिट शराब तस्कर कन्हैया यादव और राजा यादव का बताया जा रहा है। इस मामले में राजा यादव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि कन्हैया यादव अभी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। जिला प्रशासन ने इस कार्रवाई को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। अधिकारियों के अनुसार, जहरीली शराब कांड के बाद अवैध शराब के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई हाल ही में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों और कई लोगों के बीमार पड़ने की घटना के बाद प्रशासन पर सख्ती बरतने का दबाव बढ़ गया है। इसी के मद्देनजर पुलिस और उत्पाद विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रहे हैं। लगातार हो रही छापेमारी से शराब तस्करों में हड़कंप है। प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे अवैध शराब से संबंधित कोई भी सूचना तुरंत पुलिस को दें।ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *