‘15-20 साल तक सत्ता में नहीं लौटेंगे’, INDIA गठबंधन पर बरसे एकनाथ शिंदे, बोले- देश में अशांति फैलाना चाहते हैं

‘15-20 साल तक सत्ता में नहीं लौटेंगे’, INDIA गठबंधन पर बरसे एकनाथ शिंदे, बोले- देश में अशांति फैलाना चाहते हैं

Eknath Shinde on Opposition: शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत के बयान पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने INDIA गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। दरअसल, एकनाथ शिंदे ने विपक्षी दलों पर देश में अशांति फैलाने और शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं के पास कोई वास्तविक काम नहीं है और वे बांग्लादेश, नेपाल तथा श्रीलंका जैसे देशों का बार-बार जिक्र करके देश में अव्यवस्था फैलाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं।

दरअसल, एकनाथ शिंदे ने कहा ने कहा कि ‘मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि यह भारत है, बांग्लादेश और श्रीलंका या नेपाल नहीं।’ इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया कि विपक्ष की ऐसी कोशिशें सफल नहीं होंगी। एकनाथ शिंदे ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ विपक्षी नेताओं की भाषा पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि विपक्ष देश में अशांति का माहौल बनाना चाहता है।

‘अगले 15-20 साल तक सत्ता में नहीं लौटेंगे’

एकनाथ शिंदे ने INDIA गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दलों को पता है कि वे अगले 15 से 20 साल तक सत्ता में वापस नहीं आएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष झूठे नैरेटिव फैलाने में जुटा है, जबकि देश में हो रहा विकास करोड़ों लोगों को फायदा पहुंचा रहा है। शिंदे ने विपक्षी नेताओं को विकास विरोधी बताते हुए कहा कि सत्ता से दूर रहने के कारण वे बेचैन हैं और दोबारा सत्ता हासिल करने के लिए गलत बयानबाजी कर रहे हैं।

संविधान की प्रति लेकर सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ प्रदर्शन पर भी उठाए सवाल

बता दें कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने विपक्ष के प्रदर्शनों को लेकर भी सवाल उठाए। एकनाथ शिंदे ने कहा कि संविधान की प्रति हाथ में लेकर सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ मार्च निकालना किस तरह संविधान की भावना के अनुरूप है? एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर देश को एकजुट करने के बजाय उसे बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश के 140 करोड़ लोग ऐसी राजनीति का जवाब देंगे। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के ये बयान विपक्ष और INDIA गठबंधन के खिलाफ उनके राजनीतिक हमले का हिस्सा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *