दरभंगा ऑडिटोरियम में रविवार को भूमिहीन परिवारों को भूमि बंदोबस्ती, परवाना बासगीत पर्चा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के तीनों अनुमंडलों के कुल 1322 भूमिहीन परिवारों को भूमि का पर्चा प्रदान किया गया। उद्घाटन पथ निर्माण विभाग के मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री कुमार ई. कुमार शैलेन्द्र, मद्यनिषेध उत्पाद एवं निबंधन मंत्री मदन सहनी, जाले विधायक जीवेश कुमार मिश्रा, बेनीपुर विधायक विनय कुमार चौधरी, केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, ग्रामीण विधायक राजेश कुमार मंडल, गौड़ाबौराम विधायक सुजीत कुमार सिंह और डीएम कौशल कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री कुमार ई. कुमार शैलेन्द्र ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े भूमिहीन परिवारों को जमीन उपलब्ध कराकर सम्मानजनक जीवन का अवसर देना है। जिन परिवारों को भूमि का पर्चा मिला है, उन्हें आगे आवास, बिजली और राशन जैसी मूलभूत सुविधाओं से भी जोड़ा जाएगा। लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने लाभार्थियों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ाने की अपील की। बचे काम जल्द पूरा करने के निर्देश मंत्री मदन सहनी ने कहा कि वासविहीन परिवारों को जमीन का पर्चा उपलब्ध कराने के साथ सरकार आम लोगों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। जिले में करीब 150 बोरिंग के कार्य किए गए हैं, जबकि कुछ कार्य अभी बाकी हैं। संबंधित अधिकारियों को शेष कार्य शीघ्र पूरा कर चालू कराने का निर्देश दिया गया। जाले विधायक जीवेश कुमार मिश्रा ने कहा कि जिले में 1153 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित था, लेकिन1322 परिवारों को पर्चा दिया गया है। भूमि का अधिकार मिलने से भूमिहीन एवं वासविहीन परिवारों के जीवन में स्थायित्व और सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। बेनीपुर विधायक विनय कुमार चौधरी ने भूमिहीन परिवारों को पर्चा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवारों को इसका लाभ मिल सके। ‘सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जा रहा है’ वहीं, डीएम कौशल कुमार ने कहा कि दरभंगा जिले के लिए निर्धारित लक्ष्य से अधिक पर्चों का वितरण किया गया है। लाभार्थियों को भूमि का पर्चा देने के बाद उनकी जमाबंदी खोलने की कार्रवाई भी शीघ्र की जाएगी, ताकि उन्हें भूमि संबंधी अधिकारों का विधिवत लाभ मिल सके। उन्होंने इस कार्य में लगे सभी अंचलाधिकारियों, राजस्व कर्मचारियों एवं विभागीय पदाधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्रवाई पूरी करने का निर्देश दिया। सरकार का लक्ष्य सभी भूमिहीन परिवारों को भूमि उपलब्ध कराना है। पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार, डीसीएलआर सदर संजीत कुमार, विभिन्न अंचलों के अंचलाधिकारी, राजस्व विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद थे। दरभंगा ऑडिटोरियम में रविवार को भूमिहीन परिवारों को भूमि बंदोबस्ती, परवाना बासगीत पर्चा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के तीनों अनुमंडलों के कुल 1322 भूमिहीन परिवारों को भूमि का पर्चा प्रदान किया गया। उद्घाटन पथ निर्माण विभाग के मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री कुमार ई. कुमार शैलेन्द्र, मद्यनिषेध उत्पाद एवं निबंधन मंत्री मदन सहनी, जाले विधायक जीवेश कुमार मिश्रा, बेनीपुर विधायक विनय कुमार चौधरी, केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, ग्रामीण विधायक राजेश कुमार मंडल, गौड़ाबौराम विधायक सुजीत कुमार सिंह और डीएम कौशल कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री कुमार ई. कुमार शैलेन्द्र ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े भूमिहीन परिवारों को जमीन उपलब्ध कराकर सम्मानजनक जीवन का अवसर देना है। जिन परिवारों को भूमि का पर्चा मिला है, उन्हें आगे आवास, बिजली और राशन जैसी मूलभूत सुविधाओं से भी जोड़ा जाएगा। लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने लाभार्थियों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ाने की अपील की। बचे काम जल्द पूरा करने के निर्देश मंत्री मदन सहनी ने कहा कि वासविहीन परिवारों को जमीन का पर्चा उपलब्ध कराने के साथ सरकार आम लोगों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। जिले में करीब 150 बोरिंग के कार्य किए गए हैं, जबकि कुछ कार्य अभी बाकी हैं। संबंधित अधिकारियों को शेष कार्य शीघ्र पूरा कर चालू कराने का निर्देश दिया गया। जाले विधायक जीवेश कुमार मिश्रा ने कहा कि जिले में 1153 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित था, लेकिन1322 परिवारों को पर्चा दिया गया है। भूमि का अधिकार मिलने से भूमिहीन एवं वासविहीन परिवारों के जीवन में स्थायित्व और सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। बेनीपुर विधायक विनय कुमार चौधरी ने भूमिहीन परिवारों को पर्चा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवारों को इसका लाभ मिल सके। ‘सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जा रहा है’ वहीं, डीएम कौशल कुमार ने कहा कि दरभंगा जिले के लिए निर्धारित लक्ष्य से अधिक पर्चों का वितरण किया गया है। लाभार्थियों को भूमि का पर्चा देने के बाद उनकी जमाबंदी खोलने की कार्रवाई भी शीघ्र की जाएगी, ताकि उन्हें भूमि संबंधी अधिकारों का विधिवत लाभ मिल सके। उन्होंने इस कार्य में लगे सभी अंचलाधिकारियों, राजस्व कर्मचारियों एवं विभागीय पदाधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्रवाई पूरी करने का निर्देश दिया। सरकार का लक्ष्य सभी भूमिहीन परिवारों को भूमि उपलब्ध कराना है। पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार, डीसीएलआर सदर संजीत कुमार, विभिन्न अंचलों के अंचलाधिकारी, राजस्व विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद थे।


