132 खातें और 60 करोड़…तंत्र-मंत्र के नाम पर गजब का खेल, 57 परिवारों के 100 खातों को हैंडल करता था ‘रेपिस्ट बाबा’

132 खातें और 60 करोड़…तंत्र-मंत्र के नाम पर गजब का खेल, 57 परिवारों के 100 खातों को हैंडल करता था ‘रेपिस्ट बाबा’

Ashok Kharat Case: महाराष्ट्र के चर्चित रेपिस्ट बाबा अशोक परात की कुंडली खंगाली जा रही है, आए दिन नए-नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अशोक खरात अपने तंत्र-मंत्र के जाल में फंसाकर महिलाओं के साथ खिलवाड़ करता ही था। इसके साथ ही जांच एजेंसियों ने बताया कि कर्म कर्मकांड के नाम पर उसके पास 132 खाते थे। इतना ही नहीं 57 परिवारों के 100 खातों में वह नॉमिनी बना हुआ था और उनके बैंक अकाउंट को खुद ही कंट्रोल करता था।

आपका बता दें कि इस खेल की शुरुआत अहिल्यानगर की समता पतसंस्था से होती है। यहीं से रेप आरोपी बाबा के पूरे फाइनेंशियल नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जाता है। सिन्नर की जगदंब पतसंस्था से जुड़े 32 और खाते भी इस नेटवर्क का हिस्सा बताए जा रहे हैं. दावा है कि पिछले तीन साल में इन खातों के जरिए 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का ट्रांजैक्शन हुआ। इस तरह कुल 132 खातों का एक बड़ा नेटवर्क सामने आया है।

पूरे परिवार पर एजेंसियों की नजर

पुलिस जांच के दौरान समता पतसंस्था से लाखों रुपये बरामद किए गए हैं। वहीं, अशोक खरात के साथ-साथ उसकी पत्नी, बेटे और बेटी के नाम पर भी खातों की जानकारी सामने आई है, जिससे पूरे परिवार की भूमिका को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इतना ही नहीं, करीब 40 करोड़ रुपये की संपत्ति से जुड़े सौदों पर भी जांच एजेंसियां नजर बनाए हुए हैं।

ऐसे हाथ लगा ढोंगी बाबा

अशोक खरात को पुलिस ने लगातार मिल रही खुफिया सूचनाओं और तकनीकी निगरानी के आधार पर ट्रैक किया। जांच एजेंसियां उसके कॉल रिकॉर्ड, लोकेशन और वित्तीय लेन-देन पर नजर रखे हुए थीं, जिसके बाद उसकी संभावित मौजूदगी की पुष्टि होने पर एक विशेष टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के समय वह बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *