13 साल के जाहिद की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज की

13 साल के जाहिद की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज की

योगापट्टी| नवलपुर थाना क्षेत्र के सेमरी भवानीपुर गांव के शुभान अंसारी के 13 साल के बेटे जाहिद अंसारी की हत्या के मामले में नवलपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज हो गई है। यह केस मृतक की मां शहनाजा खातून के लिखित आवेदन पर दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि जाहिद अंसारी का शव गांव के सरेह में गन्ने के खेत से बरामद हुआ था। आवेदन के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। योगापट्टी| नवलपुर थाना क्षेत्र के सेमरी भवानीपुर गांव के शुभान अंसारी के 13 साल के बेटे जाहिद अंसारी की हत्या के मामले में नवलपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज हो गई है। यह केस मृतक की मां शहनाजा खातून के लिखित आवेदन पर दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि जाहिद अंसारी का शव गांव के सरेह में गन्ने के खेत से बरामद हुआ था। आवेदन के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *