केंद्र में एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल का कार्यकाल पूरा होने पर बुधवार को समस्तीपुर में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में पूजा अर्चना की। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर के शिव दुर्गा मंदिर में पूजा के दौरान पीएम के दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरती कर प्रसाद स्वरूप लड्डू का भी वितरण किया। पूजा अर्चना के उपरांत भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी डॉक्टर तरुण चौधरी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी ही ऐसे इलेक्टेड प्रधानमंत्री हैं, जो 12 साल का कार्यकाल लगातार पूरा कर रहे हैं। ‘पीएम मोदी स्वस्थ रहें, ताकि विश्वगुरु बनने का सपना साकार हो’ तरुण चौधरी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना की है ताकि वह स्वस्थ रहे और उन्होंने जो 2047 में भारत को विश्व गुरु होने का सपना देखा है वह सपना साकार हो सके। उन्होंने कहा कि देश में जिस तरह से विकास की गंगा बह रही है अगर प्रधानमंत्री स्वस्थ रहे तो वह दिन दूर नहीं जब पूरे विश्व में भारत का डंका बजेगा। मौके पर भाजपा के जिला महासचिव सुनील कुमार ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही लगातार 12 सालों से देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। देश में सबका साथ सबका विकास सबका सम्मान की दर्ज पर विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री स्वस्थ रहे तो भारत के विश्व गुरु बनने का सपना जल्द साकार होगा। इस मौके पर समस्तीपुर के ऊप प्रमुख राजेश कुमार सिंह, भाजपा नेता राकेश राज, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ एन के झा, सुजय कुमार, अभय कुमार, आदि बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित थे ।लोगों ने इस मौके पर जयकारा भी लगाया। केंद्र में एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल का कार्यकाल पूरा होने पर बुधवार को समस्तीपुर में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में पूजा अर्चना की। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर के शिव दुर्गा मंदिर में पूजा के दौरान पीएम के दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरती कर प्रसाद स्वरूप लड्डू का भी वितरण किया। पूजा अर्चना के उपरांत भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी डॉक्टर तरुण चौधरी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी ही ऐसे इलेक्टेड प्रधानमंत्री हैं, जो 12 साल का कार्यकाल लगातार पूरा कर रहे हैं। ‘पीएम मोदी स्वस्थ रहें, ताकि विश्वगुरु बनने का सपना साकार हो’ तरुण चौधरी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना की है ताकि वह स्वस्थ रहे और उन्होंने जो 2047 में भारत को विश्व गुरु होने का सपना देखा है वह सपना साकार हो सके। उन्होंने कहा कि देश में जिस तरह से विकास की गंगा बह रही है अगर प्रधानमंत्री स्वस्थ रहे तो वह दिन दूर नहीं जब पूरे विश्व में भारत का डंका बजेगा। मौके पर भाजपा के जिला महासचिव सुनील कुमार ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही लगातार 12 सालों से देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। देश में सबका साथ सबका विकास सबका सम्मान की दर्ज पर विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री स्वस्थ रहे तो भारत के विश्व गुरु बनने का सपना जल्द साकार होगा। इस मौके पर समस्तीपुर के ऊप प्रमुख राजेश कुमार सिंह, भाजपा नेता राकेश राज, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ एन के झा, सुजय कुमार, अभय कुमार, आदि बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित थे ।लोगों ने इस मौके पर जयकारा भी लगाया।


