12 October History: Pakistan में परवेज मुशर्रफ ने नवाज शरीफ को हटाकर सत्ता हथियाई थी

12 October History: Pakistan में परवेज मुशर्रफ ने नवाज शरीफ को हटाकर सत्ता हथियाई थी

इतिहास के पन्नों में 12 अक्टूबर का दिन पड़ोसी देश पाकिस्तान में सेना प्रमुख के हाथों सरकार के तख्तापलट के दिन के तौर पर दर्ज है। दरअसल 1999 में इसी दिन देश के तत्कालीन सेना प्रमुख परवेज मुशर्रफ ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की सरकार का तख्तापलट कर शासन की बागडोर अपने हाथ में ले ली थी। इस रक्तविहीन क्रांति में नवाज पर श्रीलंका से आ रहे मुशर्रफ के विमान का अपहरण करने और आतंकवाद फैलाने का आरोप लगने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

बाद में उन्हें परिवार के 40 सदस्यों के साथ सऊदी अरब निर्वासित कर दिया गया। देश-दुनिया के इतिहास में 12 अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1492 : इटली के खोजकर्ता क्रिस्टोफर कोलंबस की ऐतिहासिक खोज यात्रा पर निकले तीन जहाजों में से एक पर सवार लोगों ने बहामा में वाटलिंग द्वीप देखा। इसे एक नयी दुनिया की खोज कहा गया।

1967 : राजनीतिज्ञ और सामाजिक सरोकारों से जुड़े नेता राम मनोहर लोहिया का निधन। लोहिया को उनके नवाचारी विचारों के लिए याद किया जाता है। 1976 : मुंबई से चेन्नई (मद्रास) जा रहा इंडियन एयरलाइंस का एक कैरवेल विमान इंजन में आग लगने के कारण मुंबई के सांताक्रूज हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे विमान में सवार सभी 95 लोगों की मौत हो गई थी।

1988 : भारत के त्रिपुरा में बिरचंद्र मनु गांव में माकपा कार्यालय पर हुए हमले में 13 लोग मारे गए। 1999 : पाकिस्तान में परवेज मुशर्रफ ने रक्तविहीन क्रांति कर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की सरकार का तख्ता पलटा किया और सत्ता हथिया ली। 1999 : संयुक्त राष्ट्र के जनसंख्या कोष के अनुमान के अनुसार, यह 12 अक्टूबर का ही दिन था, जब दुनिया की आबादी ने छह अरब का आंकड़ा छू लिया।

2000 : यमन के बंदरगाह अदन में ईंधन भरने की तैयारी कर रहे अमेरिका के विध्वंसक पोत पर अलकायदा से जुड़े आत्मघाती आतंकवादियों ने हमला किया। 17 नाविकों की मौत, 39 घायल। 2001 : संयुक्त राष्ट्र और इसके महासचिव कोफी अन्नान को सदी का पहला नोबेल शांति सम्मान प्रदान किया गया।

2002 : इंडोनेशिया के पर्यटन स्थल बाली के नाइटक्लबों में हुए भीषण आतंकी हमलों में 202 लोगों की जान चली गई थी, जिनमें अधिकांश विदेशी पर्यटक
2011 : भारत ने मानसून के मिजाज के अध्ययन के लिए एक उपग्रह सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया। 2018 : ओडिशा में ‘तितली’ चक्रवात के कारण भारी बारिश और बाढ़ से 60 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित। 2023 : साल 2016 में पठानकोट में वायुसेना स्टेशन पर हुए हमले के मुख्य षड्यंत्रकर्ता शाहिद लतीफ की पाकिस्तान में हत्या।

2025 : अमेरिका के टेनेसी में विस्फोटक सामग्री के संयंत्र में हुए धमाके में 16 लोगों की मौत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *