1100 छातों से सजा बाबा रणजीत हनुमान का दरबार:इंदौर में गर्भगृह से लेकर परिसर तक में लगे रंग-बिरंगे छाते, सरकारी स्कूल में बांटेंगे

1100 छातों से सजा बाबा रणजीत हनुमान का दरबार:इंदौर में गर्भगृह से लेकर परिसर तक में लगे रंग-बिरंगे छाते, सरकारी स्कूल में बांटेंगे

लाखों भक्तों की आस्था के केंद्र रणजीत हनुमान मंदिर में मंगलवार को अलग ही नजारा देखने को मिला। मंदिर परिसर से लेकर बाबा के गर्भगृह तक 1100 छातों से श्रृंगार किया गया। अलग-अलग रंगों के छातों को पूरे मंदिर परिसर में लगाया गया। श्रावण माह में हर मंगलवार को बाबा का भव्य श्रृंगार किया जाता है। इसी कड़ी में आज भी मंदिर में छातों से मंदिर को सजाया गया। खासबात यह है कि इन 1100 छातों को सरकारी स्कूलों में पढ़ने वालों को बच्चों को वितरित किया जाएगा। रंग-बिरंगे छातों से सजा मंदिर परिसर मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित दीपेश व्यास ने बताया कि श्रावण माह के हर मंगलवार को मंदिर में सुंदर और आकर्षण श्रृंगार किया जाता है। आज भी मंदिर परिसर में 1100 छातों से श्रृंगार किया गया। पूरे मंदिर परिसर में छाते लगाए गए। परिसर के अंदर से लेकर बाबा के गर्भगृह तक छातों से श्रृंगार किया गया। इसके साथ ही बाबा के हाथों में भी राम नाम लिखी छत्री दिखाई गई। सरकारी स्कूलों के बच्चों को बांटेंगे छाते उन्होंने बताया कि इन छातों को श्रृंगार के बाद सरकारी स्कूलों के बच्चों को वितरित किया जाएगा। पिछले मंगलवार को भी मंदिर में कॉपियों से श्रृंगार किया गया था। इसमें जो कॉपियों का इस्तेमाल किया गया था उन्हें भी सरकारी स्कूलों के बच्चों में वितरित किया गया था। श्रावण माह के प्रत्येक मंगवार को अलग-अलग थीम पर मंदिर को सजाया जाता है। देखा जाए तो प्रत्येक मंगलवार, शनिवार को मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त भगवान के दर्शन करने आते है। आज भी कई भक्त मंदिर में इस श्रृंगार को देख आश्चर्यचकित हो गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *