सागर शराब कांड के बाद मंदसौर में आबकारी विभाग अवैध शराब के खिलाफ सख्ती बरत रहा है। जिले में हो रही लगातार कार्रवाई के बीच बुधवार देर रात विभाग ने मुवाला गांव में की गई कार्रवाई का खुलासा किया। यहां योगेंद्र नामक एक व्यक्ति के कब्जे से 110 क्वार्टर देशी शराब और 6 बीयर कैन जब्त किए गए।
कलेक्टर दिव्यांक सिंह और एसपी विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई में ग्राम मुवाला निवासी योगेंद्र पिता दद्दू सिंह भाटी (33) के कब्जे से 93 क्वार्टर मसाला शराब, 11 क्वार्टर प्लेन शराब और 6 बीयर कैन बरामद किए गए।
आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। वहीं जिला आबकारी अधिकारी रामहंस पचौरी के मुताबिक मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ विभाग की सख्ती और धरपकड़ आगे भी जारी रहेगी।

