11लाख का 50 किलो गांजा समेत पकड़ाया दिल्ली का युवक:पुलिस को देखकर भागने कोशिश की; स्विफ्ट कार में आया था बदमाश

11लाख का 50 किलो गांजा समेत पकड़ाया दिल्ली का युवक:पुलिस को देखकर भागने कोशिश की; स्विफ्ट कार में आया था बदमाश

राजगढ़ में पुलिस ने दिल्ली के एक युवक को 50 किलो से ज्यादा गांजा के साथ पकड़ा है। युवक कार से गांजा लेकर राजगढ़ पहुंचा था। पुलिस ने गांजा और कार समेत करीब 11 लाख रुपए का सामान जब्त किया है। दंड जोड़ के पास पुलिस ने उसकी कार को रोकने का इशारा किया। चालक ने गाड़ी रोकी और गेट खोलकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे तुरंत पकड़ लिया। कार की तलाशी लेने पर डिक्की और पीछे की सीट के पास रखे कट्टों से 50.860 किलो गांजा मिला। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद मारुति सुजुकी कार (HR 03 N 9967) से गांजा ब्यावरा से राजगढ़ आ रहा है। इसके बाद चेकिंग शुरू की गई थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *