100 करोड़ी ‘आवारापन 2’ के बाद ‘आवारापन 3’ की तैयारी? लेखक बिलाल सिद्दीकी बोले- कुछ तो पक रहा है…

100 करोड़ी ‘आवारापन 2’ के बाद ‘आवारापन 3’ की तैयारी? लेखक बिलाल सिद्दीकी बोले- कुछ तो पक रहा है…

Writer Bilal Siddiqui on Awarapan 3: बॉलीवुड को शानदार फिल्में देने वाले इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 150 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है। फिल्म की इस सफलता और इसके अधूरे (Clifhanger) क्लाइमेक्स को देखने के बाद फैंस के मन में एक ही सवाल है क्या ‘आवारापन 3’ भी आएगी? जिसको लेकर फिल्म के लेखक बिलाल सिद्दीकी ने ज्यादा तो कुछ नहीं कहा लेकिन उन्होंने ये जरूर कहा कि कुछ तो पक रहा है। 

आवारापन के अधूरे क्लाइमैक्स पर बना सस्पेंस

‘आवारापन 2’ का अंत बेहद दिलचस्प मोड़ पर हुआ है। फिल्म के आखिर में शिवम (इमरान हाशमी) मानव तस्करी के चंगुल से बच्चों को सफलतापूर्वक आजाद कराता है। इस मिशन में जोरावर (पूरन गब्बी) के खिलाफ शिवम की मदद उसकी प्रतिद्वंद्वी नफीसा (शबाना आजमी) करती हैं। फिल्म के आखिरी सीन में शिवम को नफीसा के गिरोह में शामिल होते हुए दिखाया गया है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि उसकी यह जंग अभी खत्म नहीं हुई है।

लेखक बिलाल सिद्दीकी (Bilal Siddiqui) ने हिंदुस्तान टाइम्स से खास बातचीत की। इस दौरान जब उनसे फिल्म के तीसरे पार्टी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने शबाना आजमी के किरदार पर बात करते हुए कहा, “उनकी स्क्रीन प्रेजेंस बेहद दमदार है। भले ही वह पूरी फिल्म में न दिखें, लेकिन वह कहानी को गहराई से प्रभावित करती हैं। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण किरदार था, और आगे उन्हें और बड़े रूप में देखा जा सकता है।”

क्या ‘आवारापन 3’ पर शुरू हुआ काम?

जब बिलाल सिद्दीकी से ‘आवारापन 3’ की संभावनाओं के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि रिलीज के बाद से उनकी निर्माता विशेष भट्ट से विस्तृत बातचीत नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया, “विशेष और मेरे बीच बस कुछ मैसेज का आदान-प्रदान हुआ है। अभी तक उनकी आगे की योजनाओं के बारे में मुझे पूरी जानकारी नहीं है। लेकिन मुझे उम्मीद है कि वे जल्द ही इस पर विचार करेंगे और हम इसे आगे बढ़ाएंगे। मैं इसे लेकर बेहद उत्साहित हूं।” साथ ही उन्होंने कहा कि लेकिन हां पक जरूर कुछ रहा है।

पहली ही फिल्म से 100 करोड़ क्लब में एंट्री

बिलाल सिद्दीकी के लिए यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि एक मुख्य स्क्रीनराइटर के तौर पर यह उनकी पहली ही फिल्म है। इससे पहले वह सिर्फ किताबों और नाटकों पर काम करते रहे हैं।

अपनी खुशी जाहिर करते हुए बिलाल ने कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि विशेष भट्ट अपने इस सपने को पूरा कर पाए। वह आवारापन को वापस लाने के लिए बहुत उत्सुक थे। एक लेखक के तौर पर यह मेरी पहली फिल्म है, इसलिए पहली बार मुझे बॉक्स ऑफिस नंबर्स की चिंता करनी पड़ी है। यह एक बहुत ही खूबसूरत अहसास है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *